{"_id":"630335f4a8c1185db63da675","slug":"hp-takniki-shiksha-board-admission-in-polytechnic-colleges-in-himachal","type":"story","status":"publish","title_hn":"तकनीकी शिक्षा बोर्ड: प्रवेश परीक्षा नहीं देने वाले अभ्यर्थी भी ले सकेंगे बहुतकनीकी संस्थानों में दाखिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तकनीकी शिक्षा बोर्ड: प्रवेश परीक्षा नहीं देने वाले अभ्यर्थी भी ले सकेंगे बहुतकनीकी संस्थानों में दाखिला
Mon, 22 Aug 2022 01:23 PM IST
अरविन्द ठाकुर
विपिन चौधरी, संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
विपिन चौधरी, संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Mon, 22 Aug 2022 01:23 PM IST
सार
हिमाचल प्रदेश तकनीकी शिक्षा बोर्ड ने बहु तकनीकी संस्थानों में सीटें भरने के लिए काउंसलिंग करवाई थी। दो चरणों में हुई काउंसलिंग के बाद भी कुछ सीटें रिक्त हैं। इन्हें भरने के लिए तीसरे चरण की काउंसलिंग होगी।
विज्ञापन
तकनीकी शिक्षा बोर्ड धर्मशाला
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सूबे के बहु तकनीकी संस्थानों में अब उन अभ्यर्थियों को भी प्रवेश मिलेगा, जिन्होंने जून में हुई बहु तकनीकी प्रवेश परीक्षा (पैट)-2022 में भाग नहीं लिया था। तकनीकी शिक्षा बोर्ड अभ्यर्थियों को यह मौका तीसरे चरण की होने वाली काउंसलिंग में देगा।
विज्ञापन
प्रदेश भर के बहु तकनीकी संस्थानों में अभी भी 899 सीटें रिक्त हैं। जानकारी के अनुसार हिमाचल प्रदेश तकनीकी शिक्षा बोर्ड ने तीसरे चरण की काउंसलिंग के लिए 26 से 30 अगस्त तक आवेदन मांगे हैं। बोर्ड ने इस बार उन अभ्यर्थियों को भी काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग लेने का मौका देने का फैसला लिया है, जिन्होंने जून में आयोजित बहु तकनीकी प्रवेश परीक्षा में भाग नहीं लिया था।
विज्ञापन
तीसरे चरण की काउंसलिंग में भाग लेने के लिए अभ्यर्थियों को ऑनलाइन माध्यम से तकनीकी शिक्षा बोर्ड की वेबसाइट पर 26 से 30 अगस्त तक आवेदन करना होगा। तकनीकी शिक्षा बोर्ड में पहले चरण की काउंसलिंग के बाद पैट-2022 की मेरिट के आधार पर कुल 1,566 सीटों को भरने के लिए दूसरे चरण की काउंसलिंग करवाई थी, लेकिन इस काउंसलिंग के बाद भी सूबे के विभिन्न बहु तकनीकी संस्थानों में 899 सीटें रिक्त हैं, जिन्हें भरने के लिए बोर्ड ने दोबारा आवेदन मांगे हैं।
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश तकनीकी शिक्षा बोर्ड ने बहु तकनीकी संस्थानों में सीटें भरने के लिए काउंसलिंग करवाई थी। दो चरणों में हुई काउंसलिंग के बाद भी कुछ सीटें रिक्त हैं। इन्हें भरने के लिए तीसरे चरण की काउंसलिंग होगी। इसमें उन अभ्यर्थियों को भी मौका मिलेगा, जिन्होंने बहु तकनीकी प्रवेश परीक्षा में भाग नहीं लिया था। इसके लिए 26 से 30 अगस्त तक आवेदन करना होगा। - आरके शर्मा, सचिव, तकनीकी शिक्षा बोर्ड धर्मशाला