फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   HP State Cooperative Agriculture and Rural Bank.

कृषि एवं ग्रामीण बैंक में 150 पदों पर भर्ती!

Sun, 30 Nov 2014 01:24 PM IST
Updated Sun, 30 Nov 2014 01:24 PM IST
विज्ञापन
HP State Cooperative Agriculture and Rural Bank.

हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी कृषि एवं ग्रामीण बैंक अब लोगों को कार लोन उपलब्ध करवाएगा। यह लोन 10 लाख रुपये तक होगा। प्रबंध निदेशक डॉ. पंकज ललित ने कहा कि बैंक शीघ्र ही प्रदेश में 16 नई शाखाएं खोलने के अलावा इन्हें कंप्यूटरीकरण करने का फैसला लिया गया है।

विज्ञापन


पांच करोड़ 40 लाख के घाटे में चल रहे बैंक ने गत वित्त वर्ष के दौरान 2.41 करोड़ का लाभ अर्जित किया। सरकारी कर्मचारियों को सेलरी स्लिप और अन्यों को भूमि पर यह लोन आसान किश्तों में उपलब्ध होगा। बैंक ने नई शाखाओं में कर्मचारियों की भर्ती का भी निर्णय किया है।
विज्ञापन

150 पदों पर की जाएगी भर्ती

HP State Cooperative Agriculture and Rural Bank.

प्रबंध निदेशक डॉ. पंकज ललित ने कहा कि मार्च के बाद 9 जिलों के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। करीब 150 कर्मचारियों को अनुबंध के आधार पर दो साल के लिए रखा जाएगा, जो ट्रेनिंग पीरियड भी होगा।

राज्य सहकारी कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक हिमाचल प्रदेश के अध्यक्ष पंडित शिवलाल और प्रबंध निदेशक डॉ. पंकज ललित को राष्ट्रीय सहकारी कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक महासंघ ने केरल में हुए राष्ट्रीय सम्मेलन में राष्ट्रीय सम्मान फेडरेशन ट्रॉफी से सम्मानित किया। उन्हें यह सम्मान बहुत कम समय में बैंक की आर्थिक स्थिति सुधारने और लाभ दिलाने में किए कार्य पर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed