{"_id":"5c287cdcbdec2256f16c0010","slug":"hp-shiva-horticulture-project-for-farmers-in-himachal-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"इन पांच जिलों में बागवानों के लिए एचपी-शिवा प्रोजक्ट होगा शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इन पांच जिलों में बागवानों के लिए एचपी-शिवा प्रोजक्ट होगा शुरू
Sun, 30 Dec 2018 01:38 PM IST
अरविन्द ठाकुर
विनोद कुमार शर्मा, अमर उजाला, हमीरपुर
विनोद कुमार शर्मा, अमर उजाला, हमीरपुर
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sun, 30 Dec 2018 01:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागवानों के लिए उद्यान विभाग अब हिमाचल प्रदेश सब ट्रॉपीकल हार्टिकल्चर इरिगेशन एंड वेल्यू एडिशन प्रोजेक्ट शुरू करेगा। विभाग सूबे के पांच जिलों में इसे लागू करेगा। इस एचपी-शिवा (एचपी-एसएचआईवीए) प्रोजेक्ट के प्रथम चरण में बिलासपुर, हमीरपुर, ऊना, कांगड़ा और मंडी जिले को कवर किया जाएगा।
विज्ञापन
उद्यान विभाग ने प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके तहत बागवानों की फसलों को बचाने के लिए धरातल से छह फीट ऊंचाई तक कंटीली तारें लगाने के साथ इनके ऊपर सोलर फेंसिंग की जाएगी, ताकि लावारिस पशु और अन्य जानवर फसलों को नुकसान न पहुंचा सकें। इससे पहले सोलर फेंसिंग को जानवर तोड़ देते थे।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि बागवानों के लिए इस प्रोजेक्ट के तहत निशुल्क सेवाएं दी जाएंगी। प्रोजेक्ट के तहत बागवानों को सिंचाई सुविधा के लिए चैकडैम भी बनाए जाएंगे। जहां-जहां आईपीएच विभाग की सिंचाई स्कीमें हैं, उनका भी इस प्रोजेक्ट के तहत इस्तेमाल किया जा सकता है।
विज्ञापन
जिन-जिन स्थानों पर प्रोजेक्ट को शुरू किया जाएगा, उन स्थानों की पूरी तरह से जांच की जाएगी कि जमीन फसल के लिए उपयुक्त है, सिंचाई सुविधा हो सकती है या नहीं। इन बातों को ध्यान में रखकर ही इस प्रोजेक्ट को शुरू किया जाएगा। एक टीम भी गठित की गई है, जो इसका जायजा लेगी।
इस प्रोजेक्ट के तहत जिलों में बागवानों के क्लस्टर बनाने के लिए विभाग ने कवायद तेज कर दी है। इस संबंध में उद्यान एवं बागवानी विभाग हमीरपुर के उपनिदेशक पवन ठाकुर ने कहा कि एचपी-शिवा प्रोजेक्ट को शुरू करने के लिए प्रक्रिया जारी है। उन्होंने कहा कि जल्द ही बागवानों को इस प्रोजेक्ट का लाभ मिलेगा। यह प्रोजेक्ट बागवानों के लिए वरदान साबित होगा।