फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   HP Rajya Chayan Aayog: Candidates of post code-817 will have to fill the option form again.

HP Rajya Chayan Aayog: पोस्ट कोड-817 के अभ्यर्थियों को फिर से भरना होगा ऑप्शन फार्म

Thu, 16 May 2024 06:22 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Published by: Krishan Singh Updated Thu, 16 May 2024 06:22 PM IST
सार

सुप्रीम कोर्ट के निर्देशानुसार अब पदों की संख्या और विभागों में वृद्धि होने से इस पोस्ट कोड के अंतिम परिणाम के लिए ऑप्शन फार्म को पुन: भरना अनिवार्य किया गया है।

विज्ञापन
HP Rajya Chayan Aayog: Candidates of post code-817 will have to fill the option form again.
हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 कनिष्ठ कार्यालय सहायक जेओए पोस्ट कोड 817 के विज्ञापित पदों की भर्ती की मूल्यांकन प्रक्रिया में सम्मिलित हुए अभ्यर्थियों को ऑप्शन फार्म फिर भरना होगा। सुप्रीम कोर्ट के निर्देशानुसार अब पदों की संख्या और विभागों में वृद्धि होने से इस पोस्ट कोड के अंतिम परिणाम के लिए ऑप्शन फार्म को पुन: भरना अनिवार्य किया गया है। सरकार के आदेशों की अनुपालना में पूर्व कर्मचारी चयन आयोग की ओर से कनिष्ठ कार्यालय सहायक पोस्ट कोड 817 के विज्ञापित पदों की भर्ती प्रक्रिया को राज्य चयन आयोग की ओर से शुरू कर दिया गया है।

विज्ञापन


पूर्व कर्मचारी चयन आयोग की ओर से विभिन्न विभागों में कनिष्ठ कार्यालय सहायक पोस्ट कोड 817 के 1,388 पद भरने के लिए टंकण परीक्षा में उत्तीर्ण 4,342 अभ्यर्थियों की 15 अंकों की मूल्यांकन प्रक्रिया एक अगस्त 2022 से 31 अगस्त 2022 तक करवाई गई थी। कोर्ट के निर्देशानुसार अब 479 पदों पर और भर्ती होनी है। पहले 62 विभागों में भर्ती थी अब 73 विभागों में भर्ती हो रही है। कुल पदों की संख्या भी 1,867 हो गई है। इसके लिए मूल्यांकन प्रक्रिया में भाग लेने वाले अभ्यर्थियों को अब राज्य चयन आयोग की वेबसाइट से यह ऑप्शन फार्म डाउनलोड कर उसे विभागानुसार संबंधित श्रेणी के आधार पर सभी विभागों के विकल्प भर कर डाक के माध्यम से राज्य चयन आयोग में 31 मई तक पहुंचना अनिवार्य होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed