{"_id":"64718989cdd637ae2c0f03a3","slug":"hp-public-service-commission-declared-naib-tehsildar-result-2023-2023-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"HPPSC: प्रदेश को मिले 20 नए नायब तहसीलदार, लोक सेवा आयोग ने जारी किया परिणाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
HPPSC: प्रदेश को मिले 20 नए नायब तहसीलदार, लोक सेवा आयोग ने जारी किया परिणाम
Sat, 27 May 2023 10:10 AM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sat, 27 May 2023 10:10 AM IST
सार
लोकसेवा आयोग ने नायब तहसीलदारों की भर्ती का परिणाम जारी कर दिया है। 23 से 26 मई तक इनके साक्षात्कार हुए।
विज्ञापन
HPPSC
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के राजस्व विभाग को बीस नये नायब तहसीलदार मिल गए हैं। लोकसेवा आयोग ने नायब तहसीलदारों की भर्ती का परिणाम जारी कर दिया है। 30 अक्तूबर 2022 को नायब तहसीलदार की भर्ती के लिए प्रारंभिक लिखित परीक्षा हुई थी। 21 से 24 फरवरी 2023 तक मुख्य परीक्षा ली गई।
विज्ञापन
23 से 26 मई तक इनके साक्षात्कार हुए। शुक्रवार को जारी परिणाम में प्रतीक ठाकुर, ओम शिखा शर्मा, अक्षित शर्मा, कंवर युद्धअभय सिंह, अनमोल शर्मा, प्रशांत शर्मा, रविंद्र सिंह, कोविंद्र चौहान, जितेंद्र शर्मा, अरुण कुमार सांख्यान, अर्जुन सिंह परमार, देवव्रत कपिल, अंशुल कश्यप, राहुल धीमान, विनय, भावना देवी, देवेंद्र कुमार, जागृति, अजय शर्मा और राहुल को चयनित घोषित किया गया।
विज्ञापन