फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   HP Politics: Union Minister Anurag Thakur demonstrated strength through road show in Hamirpur market.

HP Politics: अनुराग ठाकुर ने हमीरपुर में रोड शो के जरिये किया शक्ति प्रदर्शन, कांग्रेस पर बोला जुबानी हमला

Sat, 11 May 2024 06:38 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Published by: Krishan Singh Updated Sat, 11 May 2024 06:38 PM IST
सार

अनुराग ठाकुर ने विजय संकल्प यात्रा के दौरान जनसभा में उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधने के साथ प्रदेश सरकार को घेरा। 

विज्ञापन
HP Politics:  Union Minister Anurag Thakur demonstrated strength through road show in Hamirpur market.
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने किया रोड शो - फोटो : संवाद

विस्तार

केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने शनिवार को गांधी चौक पर कहा कि कांग्रेस मतलब पाकिस्तान। जैसे पाकिस्तान दाने-दाने के लिए तरस रहा है, वैसे ही कांग्रेस एक-एक सीट के लिए तरस रही है। विजय संकल्प यात्रा के दौरान जनसभा में उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधने के साथ प्रदेश सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान को भारत ने 1965 और 1970 में धूल चटाई। अब कांग्रेस मतलब पाकिस्तान को फिर धूल चटाई जाएगी। कांग्रेस ने सत्ता में रहकर रक्षा सौदों में दलाली खाई है। कांग्रेस की सत्ता में चीन ने कब्जा किया और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर भी बना। कांग्रेस को अपनी कारगुजारियों का जवाब देना होगा। हिमाचल में लोकसभा के साथ विधानसभा उपचुनाव भी हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन

इंडियन पॉलिटिकल लीग में प्रदेश के लोग चौके और छक्के लगाने को तैयार हैं। जनसभा में मौजूद लोगों से पूछते हुए केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा क्या आपको 1,500 रुपये मिले, दो रुपये किलो गोबर और 100 रुपये प्रति किलो दूध खरीदा गया। 15 माह बीत चुके हैं लेकिन कांग्रेस बहनों को 1,500 रुपये नहीं दे पाई है। साल 2005 में कांग्रेस ने बेरोजगारी भत्ता देने के लिए भाइयों से फार्म भरवाए थे और अब बहनों को 1,500 रुपये देने के लिए फार्म भरे जा रहे हैं। देश का ऐसा कोई इंसान नहीं बचा, जिसे कांग्रेस ने ठगा नहीं है। पहली कैबिनेट में पांच लाख नौकरी देने का दावा किया था लेकिन सारे दावे फेल हुए हैं। 10 साल की मोदी सरकार में एक भी मंत्री पर घोटाले के आरोप नहीं लगे।

नामांकन से दो दिन पहले किया शक्ति प्रदर्शन
नामांकन से दो दिन पहले भाजपा प्रत्याशी केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने इस बार अलग अंदाज में शक्ति प्रदर्शन किया है। आमतौर पर नामांकन के दिन ही वह गांधी चौक पर जनसभा करते थे, लेकिन इस बार 35 किलोमीटर लंबा रोड शो और जनसभा दोनों ही अलग अंदाज में किए। शहर के प्रवेश द्वारा भोटा चौक पर बड़े स्वागत गेट लगाकर चुनावी माहौल बनाया गया और दो घंटे तक शहर पूरी तरह से चुनावी रंग में दिखा। रोड शो के बाद केंद्रीय मंत्री मुख्यालय के प्रवेश द्वार भोटा चौक में पहुंचे। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर व प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल भी उपचुनाव के भाजपा प्रत्याशियों के संग सवार हुए। 

विज्ञापन

गांधी चौक पर यह मुलाकात अलग लगी : जयराम
 नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि इस जनसभा में उमड़ी संख्या देखकर ही परिणाम का अंदाजा आसानी से लगाया जा सकता है। गांधी चौक पर लोगों से पहले भी मुलाकात हुई है लेकिन इस बार का जनसमूह का स्नेह अलग दिख रहा है। इस बार अनुराग ठाकुर इतिहास को दोहराते हुए 5 लाख से भी ज्यादा वोटों से जीतकर दिल्ली जाएंगे और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार को मजबूती देंगे। पीएम मोदी के प्रयासों से ही हिमाचल प्रदेश फोरलेन और टनल वाले राज्य के रूप में अपनी पहचान बना रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed