HP Politics: जयराम ठाकुर बोले- सीएम को अंगुलियों पर नचा रहे कुछ अधिकारी, कांग्रेस में गुटबाजी जग जाहिर
सरकार के एक मंत्री की टिप्पणी के बाद कांग्रेस के भीतर की सारी खेमेबाजी सबके सामने आ गई है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार के मंत्रियों, मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री के बीच में कोई तालमेल रही है।
विस्तार
पूर्व मुख्यमंत्री एवं विपक्ष के नेता जयराम ठाकुर ने कुल्लू दौरे में प्रदेश सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि कुछ अधिकारी मुख्यमंत्री को अंगुलियों पर नचा रहे हैं। ये अधिकारी मंत्रियों की भी नहीं सुनते। उन्होंने यह भी कहा कि चंद अधिकारी मुख्यमंत्री के साथ घंटों बैठे रहते हैं और मंत्री बाहर इंतजार करते रहते हैं। इससे साफ होता है कि इस सरकार में मंत्री भी उपेक्षित हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार के मंत्री की ओर से अधिकारियों पर की गई टिप्पणी स्वस्थ राजनीति परंपरा नहीं है, लेकिन उनके बयान के बाद कांग्रेस के भीतर की गुटबाजी खुलकर सामने आई है।
इससे साफ हो गया है कि मुख्यमंत्री, उप मुख्यमंत्री अलग-अलग दिशा में हैं और मंत्री एकजुट नहीं है। इस सरकार के प्रतिनिधियों में आपसी तालमेल नहीं दिख रहा है। सरकार काम करने के लिए होती है और अगर कोई अधिकारी काम नहीं करता है तो नियमानुसार उनके खिलाफ कार्रवाई की जा सकती है। इस तरह से मंडी में उप मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को रात के अंधेरे में निपटने की बात की। उससे यह साबित होता है कि सरकार में उनकी नहीं सुनी जा रही है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश कांग्रेस मनरेगा का नाम बदलने को लेकर हो-हल्ला कर रही है और इसके विरोध में अभियान चलाया है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने तो सिर्फ योजना का ही नाम बदला है लेकिन प्रदेश की वर्तमान सरकार ने तो हमारी चलाई योजनाओं को ही बंद कर दिया है। इस दौरान उनके साथ पूर्व मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर, विधायक बंजार विधानसभा क्षेत्र सुरेंद्र शौरी, जिला भाजपा अध्यक्ष अमित सूद सहित प्रदेश, जिला और मंडल के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.