फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   HP Politics CM Sukhu targeted BJP, said this election will ensure the future of democracy.

HP Politics: सीएम सुक्खू ने भाजपा पर साधा निशाना, बोले- यह चुनाव लोकतंत्र के भविष्य को सुनिश्चित करने वाला

Mon, 13 May 2024 03:29 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Mon, 13 May 2024 03:29 PM IST
सार

मुख्यमंत्री सुक्खू ने पत्रकारों ने बातचीत में कहा कि यह चुनाव साधारण चुनाव नहीं। यह चुनाव लोकतंत्र के भविष्य को सुनिश्चित करने का चुनाव है, देश की राजनीति को दिशा देने का चुनाव है। 

विज्ञापन
HP Politics CM Sukhu targeted BJP, said this election will ensure the future of democracy.
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि चारों संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस के प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल कर दिए हैं। नामांकन के बाद अब जनता की अदालत में जाएंगे। सोमवार को शिमला संसदीय क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी विनोद सुल्तानपुरी के नामांकन के बाद मुख्यमंत्री सुक्खू ने पत्रकारों ने बातचीत में कहा कि यह चुनाव साधारण चुनाव नहीं। यह चुनाव लोकतंत्र के भविष्य को सुनिश्चित करने का चुनाव है, देश की राजनीति को दिशा देने का चुनाव है। सुक्खू ने कहा कि जिस प्रकार भाजपा ने जनता की भावनाओं का साैदा किया और 14 महीने पुरानी सरकार को नोट के दम पर गिराने और सत्ता हासिल करने की कोशिश की, चुनाव में इस मुद्दे को लेकर जनता के बीच जाएंगे।

विज्ञापन


कहा कि जयराम ठाकुर का गणित कमजोर है। हिमाचल विधानभा में 62 का हाउस है। इनमें से 34 विधायक हमारे पास हैं। 25 भाजपा के पास हैं। यदि छह बागी चुनाव जीत भी जाते हैं तो भी भाजपा के पास 31 विधायक ही होंगे। निर्दलीय विधायकों की तीन सीटों पर चुनाव कब होंगे, यह अभी तय नहीं। ऐसे में पांच साल तक जयराम सत्ता के सपने ही देखते रहेंगे। पांच साल बात जनता तय करेगी कि सरकार किसकी बनेगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed