Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   HP Police Constable Recruitment: 30 people have been questioned so far in the case of cheating candidates

HP Constable Recruitment: लिखित परीक्षा में अभ्यर्थियों से ठगी मामले में अब तक 30 लोगों से पूछताछ

Sun, 22 Jun 2025 12:34 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला Published by: Krishan Singh Updated Sun, 22 Jun 2025 12:34 PM IST
सार

पुलिस जांच में अभी तक प्रदेश के बाहरी राज्यों से कोई तार नहीं जुड़े हैं। अभी तक जिला कांगड़ा के जवाली और चंबा क्षेत्र के अभ्यर्थी और अन्य लोगों से ही पूछताछ की गई है।

विज्ञापन
HP Police Constable Recruitment: 30 people have been questioned so far in the case of cheating candidates
हिमाचल पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पुलिस कांस्टेबल भर्ती लिखित परीक्षा में अभ्यर्थियों से ठगी मामले में अभी तक पुलिस 30 लोगों से पूछताछ कर चुकी है। इसमें लिखित परीक्षा देने वाले अभ्यर्थियों के अलावा गिरफ्तार आरोपियों के संपर्क में रहे संदिग्ध व्यक्तियों से भी पूछताछ की गई है। साथ ही आरोपियों के बैंक खातों की डिटेल को लेकर संबंधित बैंक के अधिकारियों के भी बयान कलमबद्ध किए हैं।

विज्ञापन


पुलिस मामले में आरोपियों विक्रम और बलविंद्र के संपर्क में आए लोगों से पूछताछ कर रही है। पुलिस जांच में अभी तक प्रदेश के बाहरी राज्यों से कोई तार नहीं जुड़े हैं। अभी तक जिला कांगड़ा के जवाली और चंबा क्षेत्र के अभ्यर्थी और अन्य लोगों से ही पूछताछ की गई है। इसमें पुलिस अभ्यर्थियों और मामले में सामने आ रहे संदिग्ध लोगों के नामों के आधार पर उन्हें पूछताछ के लिए पालमपुर पुलिस थाना में तलब कर रही है। मामले में सभी बिंदुओं पर जांच को आगे बढ़ाया जा रहा है।

विज्ञापन
Trending Videos

उधर, एसपी कांगड़ा शालिनी अग्निहोत्री ने बताया कि इस ठगी मामले में 30 के करीब लोगों से पूछताछ हो चुकी है। मामले की जांच में जिसका भी नाम सामने आ रहा है, उसे पूछताछ के लिए बुलाया जा रहा है। मामले में अभी बाहरी राज्य के किसी व्यक्ति का नाम सामने नहीं आया है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed