फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   hp police constable bharti written exam in between 26 to 0 June 2022

Himachal Police Bharti: जून के अंतिम सप्ताह में पुलिस कांस्टेबल की लिखित परीक्षा कराने की तैयारी

Fri, 10 Jun 2022 11:25 AM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Fri, 10 Jun 2022 11:25 AM IST
सार

सरकारी स्तर पर पुलिस कांस्टेबल की लिखित परीक्षा को लेकर बैठक हुई है। इसमें 26 से लेकर 30 जून के बीच परीक्षा कराने पर चर्चा हुई।

विज्ञापन
hp police constable bharti written exam in between 26 to 0 June 2022
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में इस माह के अंत तक पुलिस कांस्टेबल की लिखित परीक्षा होनी संभावित है। पुलिस मुख्यालय ने इसकी तैयारियां शुरू कर दी हैं। अभ्यर्थियों को ऑनलाइन रोलनंबर जारी होंगे। पेपर लीक मामले में फंसे अभ्यर्थियों को परीक्षा में बैठाने की अनुमति को लेकर कानूनी राय ली जा रही है। पुलिस कांस्टेबल लिखित परीक्षा पेपर लीक मामले में अब तक 121 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। इनमें 80 के करीब ऐसे छात्र बताए जा रहे हैं, जिन्हें प्रश्नपत्र दिया गया था। प्रदेश सरकार ने पुरानी कमेटी को बर्खास्त कर एडीजी अभिशेख त्रिवेदी को परीक्षा कराने का जिम्मा सौंपा है।   

विज्ञापन


सूत्र बताते हैं कि सरकारी स्तर पर परीक्षा को लेकर बैठक हुई है। इसमें 26 से लेकर 30 जून के बीच परीक्षा कराने पर चर्चा हुई। हालांकि, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने पुलिस कांस्टेबल लिखित परीक्षा प्रश्नपत्र लीक मामले की जांच सीबीआई को सौंपने की सिफारिश की है। एक महीना बीत गया, लेकिन अभी तक सीबीआई ने एफआईआर दर्ज नहीं की है। सरकार का मानना है कि मामले की जांच चलती रहेगी। इसी बीच अभ्यर्थियों की लिखित परीक्षा कराई जानी है। पुलिस विशेष जांच टीम (एसआईटी) इन दिनों इस मामले में कड़ियां जोड़ने में जुटी है। 
विज्ञापन


74,000 अभ्यर्थियों ने दी थी लिखित परीक्षा
प्रदेश में पुलिस कांस्टेबलों के 1,334 पदों के लिए बीते 27 मार्च को लिखित परीक्षा हुई थी। 5 अप्रैल 2022 को परिणाम घोषित हुआ था। पहले चरण में लिखित परीक्षा का आयोजन 81 केंद्रों पर किया गया था। लिखित परीक्षा में कांस्टेबल पुरुष के पदों के लिए 60,000 से अधिक और कांस्टेबल महिला पदों के लिए 14,000 से अधिक उम्मीदवार शामिल हुए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed