फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   HP Police challaned Utrakhand lady Judge vehicle at palampur.

कार से उतरी महिला जज, कहा - मेरा ड्राइवर गलत है, काटो चालान

Sun, 19 Jun 2016 12:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पालमपुर (कांगड़ा)
ब्यूरो/अमर उजाला, पालमपुर (कांगड़ा) Updated Sun, 19 Jun 2016 12:00 AM IST
विज्ञापन
HP Police challaned Utrakhand lady Judge vehicle at palampur.
न्यायाधीश ने कहा कि चालक की गलती है और कानून के मुताबिक इसका चालान काटा जाए।

उत्तराखंड से हिमाचल के कांगड़ा जिले के पालमपुर घूमने आई एक महिला न्यायाधीश (सीजीएम) की गाड़ी का यहां यातायात पुलिस ने चालान काट दिया। चालान के समय महिला मुख्य न्यायाधीश गाड़ी में मौजूद थीं।

विज्ञापन


न्यायाधीश ने कहा कि चालक की गलती है और कानून के मुताबिक इसका चालान काटा जाए। हालांकि, नियम तोड़ने के बाद चालक ने धौंस जरूर दिखाई, लेकिन महिला जज ने पुलिस की कार्रवाई में सहयोग दिया।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक शुक्रवार शाम उत्तराखंड से पालमपुर आईं एक महिला न्यायाधीश की गाड़ी वन वे ट्रैफिक पालन न कर सीधे चली गई। इस पर वहां मौजूद पुलिस कर्मी ने गाड़ी को रोका। पुलिस कर्मी ने चालक से कहा कि आप गाड़ी को गलत दिशा से ले आए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

चालक ने दिखाई धौंस मगर पुलिसकर्मी ने काट दिया चालान

HP Police challaned Utrakhand lady Judge vehicle at palampur.
डीएसपी पालमपुर विकास धीमान ने कहा कि पुलिस ने वन वे ट्रैफिक का उल्लंघन करने पर न्यायाधीश की गाड़ी का चालान काटा है। - फोटो : Demo pic

यह सुनकर न्यायाधीश के चालक ने धौंस दिखाते हुए पुलिस कर्मी से कहा कि यह गाड़ी न्यायाधीश की है। यह सुनकर यातायात पुलिस कर्मी ने कहा कि वह यह ही कह रहे हैं कि गाड़ी गलत दिशा से आई है। दोनों की बातचीत में पुलिस कर्मी ने गाड़ी का चालान काटना शुरू कर दिया।

इस बीच, गाड़ी में बैठीं महिला न्यायाधीश ने भी कहा कि चालक की गलती है और कानून के मुताबिक गाड़ी का चालान काटा जाए। गाड़ी का 200 रुपये का चालान काटा गया। बताया जाता है कि यह पुलिस कर्मी पहले भी अपनी ईमानदार छवि और ड्यूटी के प्रति कर्त्तव्य को लेकर सम्मानित हो चुका है।

उधर, डीएसपी पालमपुर विकास धीमान ने कहा कि पुलिस ने वन वे ट्रैफिक का उल्लंघन करने पर न्यायाधीश की गाड़ी का चालान काटा है। चालान नियमों की मुताबिक काटा गया है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed