{"_id":"5775588f4f1c1bc97379d6ed","slug":"hp-police-cap-issue-in-high-court","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईकोर्ट पहुंच गया हिमाचल पुलिस की टोपी का मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईकोर्ट पहुंच गया हिमाचल पुलिस की टोपी का मामला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Fri, 01 Jul 2016 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नीली से खाकी टोपी पहनने के गृह विभाग के आदेश के खिलाफ हिमाचल प्रदेश पुलिस वेलफेयर एसोसिएशन ने हाईकोर्ट में रिट याचिका दायर कर सरकार के निर्णय को खारिज करने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
एसोसिएशन के अध्यक्ष रमेश चौहान के अनुसार पुलिस की टोपी का रंग बदलने से एक ओर तो पुलिस के मनोबल पर विपरीत असर पड़ेगा, दूसरा जन धन की भी क्षति होगी।
फोरेस्ट गार्ड, होम गार्ड और सचिवालय सुरक्षाकर्मियों की ओर से पहनी जा रही खाकी टोपी यदि पुलिस में फिर से लागू की जाती है तो उनकी अलग से पहचान मुश्किल हो जाएगी।
विज्ञापन
एसोसिएशन ने कोर्ट से गुहार लगाई है कि सरकार को पुलिस वर्दी के लिए दोबारा टेंडर आमंत्रित करने से रोका जाए और वर्दी के बजाय नकदी देने के आदेश दिए जाएं। उन्होंने पुलिस वर्दी की गुणवत्ता में सुधार लाने के आदेश दिए जाने की मांग भी की है। मामले की सुनवाई चार जुलाई को हो सकती है।
विज्ञापन