फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   HP Panchayat Elections 20-20 Symbols Issued for Each Post 15 Additional Symbols

HP Panchayat Elections: पंचायत चुनाव में हर पद के लिए बीस-बीस चिह्न जारी, 15 अतिरिक्त निशान; विस्तार से जानें

Sun, 10 May 2026 10:37 AM IST
Ankesh Dogra अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: Ankesh Dogra Updated Sun, 10 May 2026 10:37 AM IST
सार

HP Panchayat Elections: हिमाचल प्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से ग्राम पंचायत स्तर पर सदस्य, उप-प्रधान और प्रधान पदों के लिए 20-20 प्रतीकों की सूची तैयार की गई है। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
HP Panchayat Elections 20-20 Symbols Issued for Each Post 15 Additional Symbols
पंचायत चुनाव 2026 - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

हिमाचल प्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग ने आगामी पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव-2026 के लिए विभिन्न पदों के लिए चुनाव चिह्नों की आधिकारिक सूची जारी कर दी है। शनिवार को जारी अधिसूचना के तहत आयोग ने ग्राम पंचायत सदस्य, उप-प्रधान, प्रधान, पंचायत समिति और जिला परिषद पदों के लिए अलग-अलग 20 चुनाव चिह्न का निर्धारण किया है। राज्य निर्वाचन आयोग के सचिव सुरजीत सिंह राठौर द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा और वर्ष 2015 की पुरानी अधिसूचना को खत्म कर दिया गया है।

विज्ञापन

निर्वाचन आयोग ने स्पष्ट किया है कि भारतीय संविधान के अनुच्छेद 243-के तथा हिमाचल प्रदेश पंचायती राज अधिनियम के तहत प्राप्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए यह सूची जारी की गई है। आयोग ने यह भी कहा है कि यदि किसी वार्ड या पंचायत में उम्मीदवारों की संख्या निर्धारित चुनाव चिह्नों से अधिक होती है तो 15 अतिरिक्त संयुक्त चुनाव चिह्न आवंटित किए जाएंगे। राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से ग्राम पंचायत स्तर पर सदस्य, उप-प्रधान और प्रधान पदों के लिए 20-20 प्रतीकों की सूची तैयार की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंचायत सदस्य पद के लिए आम, लैटर बाक्स, सिलाई मशीन, मेज, ट्रैक्टर, प्रेशर कुकर, चांद, बिजली का बल्ब, गुड़िया, अलमारी, कैमरा, बेंच, दो तबले, नाचती गुड़िया, ठेला गाड़ी, सब्जी की टोकरी, सारंगी, श्याम पट्ट, फसल काटता हुआ किसान और मशाल हैं। उप-प्रधान पद के लिए टेलीविजन, तारा, बस, पिलर हीटर, गैस सिलेंडर, नाव, पुस्तक, हैट, शीशे का गिलास, बल्लेबाज, बांसुरी, केतली, दरवाजा, बिजली का खंबा, मक्की, कांटा, फ्राईपैन, कीबोर्ड, अनाज पिछोरता हुआ किसान और हेलमेट चिह्न तय किए गए हैं। 

जिला परिषद उम्मीदवारों को ताला और चाबी, मेज़ का पंखा, छाता, जीप, कप प्लेट, फुटबॉल, ढोलक, हैंड पम्प, नाशपती, सन्दूक, सिपाही, अंगूठी, मोटर साईकल, सीटी, घण्टी, कैंची, केला, पेंसिल, बाल्टी और हीरा चुनाव चिह्न आवंटित किए जाएंगे।
 
विज्ञापन

उम्मीदवार बीस से ज्यादा हों तो ये भी है चुनाव चिह्न
आयोग ने उम्मीदवारों की संख्या बढ़ने की स्थिति को देखते हुए 15 संयुक्त चुनाव चिह्नों की अतिरिक्त सूची भी जारी की है। इसमें चारपाई, पैन, छड़ी, फूलों की टोकरी, फावड़ा और बेलचा, दो तलवारें और ढाल, खिड़की, ऊन, स्लेट, डोली, ब्रीफ केस, लेडीज़ पर्स, फॉक, ब्रश और नलका चुनाव चिह्न शामिल हैं। प्रशासन ने सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि चुनाव प्रक्रिया के दौरान इन निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए।

पंचायत प्रधान के लिए ये रहेंगे चुनाव चिह्न
पंचायत प्रधान पद के उम्मीदवारों को हाथ की घड़ी, धनुष-बाण, गैस का चूल्हा, गाजर, जग, समुद्री जहाज, रेल का इंजन, नारियल का पेड़, टेबल लैंप, ट्रक, पुल, कंघी, किला, गोंद की बोतल, हारमोनियम, दीवार घड़ी, रोड रोलर, ईंट, लिफाफा और अंगूर चिह्न मिलेंगे।  पंचायत समिति के लिए सेब, चढ़ता सूरज, रेडियो, बल्ला, सीढ़ी, कार, कुर्सी, पतंग, वायुयान, छत का पंखा, नगाड़ा, मोमबत्ती, हाकी और गेंद, शीशे का मर्तवान, ग्लोब, चम्मच, तरबूज, गुब्बाारा, फावड़ा और मैच बॉक्स चिह्न तय किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed