फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   HP Panchayat Election: The reservation roster for the zila parishad Chairman has also been released

HP Panchayat Election: जिला परिषद चेयरमैन का आरक्षण रोस्टर भी जारी, इतने पद महिलाओं के लिए आरक्षित

Fri, 17 Apr 2026 05:21 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Fri, 17 Apr 2026 05:21 PM IST
सार

पंचायतीराज संस्थाओं के चुनाव की तैयारियां तेज हो गई हैं। शुक्रवार को जिला परिषद के चेयरमैन का रोस्टर भी जारी कर दिया गया है। 

विज्ञापन
HP Panchayat Election: The reservation roster for the zila parishad Chairman has also been released
हिमाचल पंचायत चुनाव 2026। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में पंचायतीराज संस्थाओं के चुनाव की तैयारियां तेज हो गई हैं। पंचायतीराज विभाग  की ओर से शुक्रवार को जिला परिषद के चेयरमैन का आरक्षण रोस्टर भी जारी कर दिया गया है। पंचायत प्रधान, पंचायत वार्ड सदस्य, बीडीसी सदस्य और जिला परिषद वार्डों के लिए आरक्षण पहले ही तय कर दिया गया था। अब जिला परिषद चेयरमैन का रोस्टर भी जारी कर दिया गया है।  इसी के साथ ही पंचायतीराज चुनावों को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। शुक्रवार को जारी आरक्षण रोस्टर के मुताबिक 12 में से छह जिलों में अध्यक्ष पद महिलाओं के लिए आरक्षित रखे गए हैं जबकि चार जिलों में अध्यक्ष पद ओपन हैं। दो जिलों में ये पद एससी और एसटी के लिए हैं। 

विज्ञापन

किस जिले में किस श्रेणी के लिए आरक्षित हुई जिला परिषद चेयरमैन का पद

जिला परिषद सीट का नाम आरक्षण रोस्टर
सिरमौर एससी(महिला)
सोलन एससी(महिला)
मंडी एससी
किन्नौर एसटी
लाहौल-स्पीति एसटी(महिला)
कांगड़ा ओबीसी(महिला)
हमीरपुर महिला(सामान्य)
चंबा महिला(सामान्य)
शिमला ओपन
कुल्लू ओपन
ऊना ओपन
बिलासपुर ओपन


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रोस्टर नियमानुसार तैयार किया गया
पंचायतीराज विभाग के अधिकारियों के अनुसार यह रोस्टर नियमानुसार तैयार किया गया है, जिसमें सामाजिक न्याय और क्षेत्रीय संतुलन का विशेष ध्यान रखा गया है। विभाग का कहना है कि आरक्षण प्रक्रिया पारदर्शी ढंग से पूरी की गई है ताकि सभी वर्गों को समान अवसर मिल सके। जिला परिषद चेयरमैन का चुनाव सीधे जनता नहीं करती है, बल्कि पहले सदस्य चुने जाते हैं, उसके बाद सदस्यों में से चेयरमैन चुना जाता है। रोस्टर जारी होने के साथ ही प्रदेश में पंचायत चुनावों की तैयारियों ने रफ्तार पकड़ ली है। राजनीतिक दलों और संभावित उम्मीदवारों ने अपने-अपने क्षेत्रों में संपर्क अभियान तेज कर दिए हैं।

विज्ञापन

दो कार्यकाल से रिजर्व चल रहीं तीन सीटें ओपन
पंचायतीराज विभाग ने दो कार्यकाल (2015 और 2020) में रिजर्व चल रही शिमला ऊना और बिलासपुर को ओपन किया गया। नए रोस्टर के तहत पंचायतीराज विभाग ने रोस्टर की अधिसूचना जारी की है। नए रोस्टर के तहत 12 में से 6 सीटें महिलाओं को दी गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed