{"_id":"5d4fbe978ebc3e6d0a3e07c6","slug":"hp-jail-department-probe-in-kanda-jail-prisoner-fighting-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"जांच से बढ़ी कंडा जेल के तीन कर्मियों की मुश्किलें, गिर सकती है गाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जांच से बढ़ी कंडा जेल के तीन कर्मियों की मुश्किलें, गिर सकती है गाज
Sun, 11 Aug 2019 12:37 PM IST
अरविन्द ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sun, 11 Aug 2019 12:37 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कंडा जेल में कैदी से मारपीट का मामला सामने आने के बाद जेल विभाग ने विभागीय जांच शुरू कर दी है। अब तक की जांच में जेल के तीन कर्मियों की भूमिका सवालों के घेरे में है। मारपीट की जांच पुलिस भी कर रही है लेकिन जेल प्रशासन इस बात की जांच कर रहा है कि कैदियों के सेल तक मोबाइल कैसे पहुंच गया। इसमें आला अधिकारियों की भूमिका की जांच भी हो रही है।
विज्ञापन
सूत्रों का कहना है कि मोबाइल पहुंचने में प्रथम दृष्टया उन कर्मियों की कार्यशैली पर सवाल उठे हैं जिनकी ड्यूटी कैदियों, बैरकों की तलाशी और निगरानी की रहती है। मोबाइल पहुंचने और कई दिन तक सेल में रखे रहने के बावजूद पकड़ में न आने पर जेल कर्मियों की मिलीभगत की बात से इंकार नहीं किया जा सकता।
विज्ञापन
यही वजह है कि विभागीय जांच में उस दौरान ड्यूटी पर रहे कर्मियों से पूछताछ कर उनके बयान लिए जा रहे हैं। इसके बाद कैदियों के भी बयान लिए जाएंगे और फिर सीसीटीवी फुटेज खंगाला जाएगा। डीजी जेल सोमेश गोयल ने कहा कि घटना की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
जो भी दोषी मिलेगा, उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। उल्लेखनीय है कि जेल के एक कैदी ने जेल कर्मियों पर मारपीट का आरोप लगाया था जिसके बाद शिमला पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। इसी दौरान जेल के अंदर मोबाइल के इस्तेमाल की बात सामने आई थी।