फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   hp home department planned to start ex govt helpline in the name of gudiya

पिछली सरकार की योजना का नाम बदलने की तैयारी, अब गुड़िया के नाम ये हेल्पलाइन

Tue, 23 Jan 2018 02:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Updated Tue, 23 Jan 2018 02:27 PM IST
विज्ञापन
hp home department planned to start ex govt helpline in the name of gudiya

जयराम ठाकुर सरकार पिछली वीरभद्र सरकार की योजनाओं का नाम बदलकर वाहवाही लूटने की तैयारी में जुट गई है। पिछली सरकार की ओर से महिला सुरक्षा के लिए शुरू की गई 1091 महिला हेल्पलाइन का नाम बदलकर गुड़िया हेल्पलाइन किया जा रहा है। 

विज्ञापन


पुलिस मुख्यालय ने इसका प्रस्ताव सरकार को भेजा है। साथ ही 1091 पर अब महिला हेल्पलाइन के बजाय गुड़िया हेल्पलाइन का संबोधन किया जा रहा है। सत्ता पर काबिज होने से पहले भाजपा ने प्रदेश की कानून व्यवस्था को लेकर वीरभद्र सरकार को जमकर घेरा था। 
विज्ञापन


चुनावों के दौरान अपने दृष्टिपत्र में भाजपा ने वायदा किया था कि सरकार बनने पर वह महिला सुरक्षा के लिए 24 गुणा 7 आपातकालीन गुड़िया हेल्पलाइन शुरू करेगी। सरकार अपनी ही महत्वाकांक्षी योजना के नाम पर लोगों से छलावा करने जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

नई हेल्पलाइन में किया ये बदलाव

hp home department planned to start ex govt helpline in the name of gudiya

पुलिस मुख्यालय के प्रस्ताव पर सरकार 1091 महिला हेल्पलाइन को ही गुड़िया हेल्पलाइन बना रही है। इस हेल्पलाइन के लिए न तो कोई नया ढांचा तैयार किया गया है और न ही उसमें ज्यादा बदलाव किए गए हैं।

अंतर सिर्फ इतना है कि पहले 1091 पर फोन करने पर नमस्कार महिला हेल्पलाइन की आवाज सुनाई देती थी और अब नमस्कार गुड़िया हेल्पलाइन की आवाज सुनाई देगी।

पुलिस मुख्यालय के प्रस्ताव पर अगर सरकार हरी झंडी दिखाकर मुख्यमंत्री से एलान कराती है तो इसका कितना फायदा महिलाओं को मिलेगा, यह देखने लायक होगा।

1064 होगा अटल हेल्पलाइन
1091 महिला हेल्पलाइन के अलावा सरकार विजिलेंस के हेल्पलाइन नंबर 1064 का भी नाम बदलने की तैयारी में है। सूत्रों की मानें तो इस नंबर को भी भाजपा की भ्रष्टाचार के खिलाफ की गई घोषणा अटल हेल्पलाइन का नाम दिया जा सकता है। हालांकि, विजिलेंस के अधिकारी इस पक्ष में नहीं हैं, लेकिन आला अधिकारियों के सरकार को कम झंझटों में हेल्पलाइन को शुरू करने के सुझावों पर सरकार सकारात्मक रुख अपना सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed