फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   hp Higher Education Directorate: Action will be taken against school-college teachers who do not mark attenda

उच्च शिक्षा निदेशालय: बायोमीट्रिक पर हाजिरी नहीं लगाने वाले स्कूल-कॉलेज शिक्षकों पर होगी कार्रवाई

Tue, 06 Jun 2023 05:00 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 06 Jun 2023 05:00 AM IST
सार

उच्च शिक्षा निदेशक डॉ. अमरजीत कुमार शर्मा की ओर से इस बाबत सभी प्रिंसिपलों और जिला उपनिदेशकों को पत्र जारी कर आगाह किया गया है। उन्होंने मशीनों के ठीक या खराब होने के संदर्भ में आगामी दो दिनों के भीतर रिपोर्ट भी तलब की है।

विज्ञापन
hp Higher Education Directorate: Action will be taken against school-college teachers who do not mark attenda
बायोमीट्रिक मशीन पर हाजिरी(सांकेतिक) - फोटो : Social Media

विस्तार

बायोमीट्रिक मशीनों पर हाजिरी नहीं लगाने वाले स्कूल और कॉलेजों के शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। शिक्षण संस्थानों के प्रिंसिपलों की भी इस कोताही के लिए जवाबदेही सुनिश्चित की जाएगी। व्यवस्थाएं जांचने को उच्च शिक्षा निदेशालय की विशेष टीम शिक्षण संस्थानों का औचक निरीक्षण भी करेगी। उच्च शिक्षा निदेशक डॉ. अमरजीत कुमार शर्मा की ओर से इस बाबत सभी प्रिंसिपलों और जिला उपनिदेशकों को पत्र जारी कर आगाह किया गया है। उन्होंने मशीनों के ठीक या खराब होने के संदर्भ में आगामी दो दिनों के भीतर रिपोर्ट भी तलब की है। उच्च शिक्षा निदेशालय ने स्कूल-कॉलेजों में आईसीटी लैब और वर्चुअल क्लासरूम का भी नियमित तौर पर प्रयोग करने के निर्देश दिए हैं। सूबे के 75 कॉलेजाें और 104 वरिष्ठ माध्यमिक स्कूलों में स्मार्ट क्लासरूम स्थापित किए गए हैं।

विज्ञापन


शिक्षा निदेशालय ने इन स्कूल-कॉलेजों के प्रिंसिपलों को पत्र जारी नियमित पढ़ाई में लैब और स्मार्ट क्लासरूम का प्रयोग करने को कहा है। जिन संस्थानों में इंटरनेट कनेक्टीविटी की समस्या है तो इस बाबत निदेशालय को दो दिनों में जानकारी देने के निर्देश दिए गए हैं। उच्च शिक्षा निदेशक ने बताया कि सरकार की ओर से दी जा रही इन सुविधाओं का प्रयोग कितना किया जा रहा है, इसकी जांच के लिए निदेशालय से विशेष टीमें जाकर औचक निरीक्षण करेगी। उन्होंने शिक्षण संस्थानों में सीसीटीवी कैमरे लगाने को भी कहा है। निदेशक ने कहा कि आधार नंबर से युक्त बायोमीट्रिक मशीनों पर रोजाना शिक्षकों को हाजिरी लगानी होगी। ऐसा नहीं करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed