Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Block-level Tribal Pride Day to be celebrated in Katgaon

Shimla News: कटगांव में 15 को मनाया जाएगा खंड स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस

Tue, 10 Nov 2026 11:44 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 10 Nov 2026 11:44 PM IST
विज्ञापन
Block-level Tribal Pride Day to be celebrated in Katgaon
भगवान बिरसा मुंडा के जीवन, संघर्ष और जनजातीय समाज के योगदान को किया जाएगा याद
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सांगला (किन्नौर)। जनजातीय गौरव दिवस के आयोजन को लेकर पंचायत समिति हॉल भावानगर में विशेष बैठक हुई। अध्यक्षता कार्यवाहक खंड विकास अधिकारी निचार विजय कुमार नेगी ने की। बैठक में भावावैली की ग्राम पंचायतों के जनप्रतिनिधियों ने भाग लिया और जनजातीय गौरव दिवस के आयोजन को लेकर चर्चा की। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 15 नवंबर को खंड स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस का आयोजन कटगांव पंचायत के सभागार कक्ष में किया जाएगा। साथ ही निचार पंचायत में भी पंचायत स्तर पर कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम के माध्यम से जनजातीय समाज के महान स्वतंत्रता सेनानी भगवान बिरसा मुंडा को श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी। साथ ही उनके जीवन, संघर्ष, देश की आजादी में दिए गए योगदान और जनजातीय समाज के अधिकारों एवं संस्कृति के संरक्षण के लिए किए गए प्रयासों को याद किया जाएगा। बैठक में भावावैली की ग्राम पंचायत कटगांव, यांगपा-1, यांगपा-2, क्राबा, शांगो, काफनू, निचार और सुंगरा से पहुंचे जनप्रतिनिधियों ने आयोजन को सफल बनाने के लिए अपने सुझाव रखे। जनप्रतिनिधियों ने कहा कि जनजातीय गौरव दिवस के आयोजन का उद्देश्य नई पीढ़ी को जनजातीय समाज के गौरवशाली इतिहास, वीर नायकों के बलिदान और पारंपरिक संस्कृति से परिचित करवाना भी है। इस अवसर पर कटगांव पंचायत के प्रधान देवा सिंह चारस, काफनू के प्रधान संदीप नेगी, यांगपा की प्रधान सरला देवी नेगी, शांगो के प्रधान मोहन लाल नेगी, निचार की प्रधान मीरा नेगी समेत विभिन्न पंचायतों के प्रतिनिधि एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 15 नवंबर को खंड स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस का आयोजन ग्राम पंचायत कटगांव के सभागार कक्ष में किया जाएगा। साथ ही निचार पंचायत में भी पंचायत स्तर पर कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम के माध्यम से जनजातीय समाज के महान स्वतंत्रता सेनानी भगवान बिरसा मुंडा को श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी। साथ ही उनके जीवन, संघर्ष, देश की आजादी में दिए गए योगदान और जनजातीय समाज के अधिकारों एवं संस्कृति के संरक्षण के लिए किए गए प्रयासों को याद किया जाएगा। बैठक में भावावैली की पंचायत कटगांव, यांगपा-1, यांगपा-2, क्राबा, शांगो, काफनू, निचार और सुंगरा से पहुंचे जनप्रतिनिधियों ने आयोजन को सफल बनाने के लिए अपने सुझाव रखे। इस अवसर पर कटगांव पंचायत के प्रधान देवा सिंह चारस, काफनू के प्रधान संदीप नेगी, यांगपा की प्रधान सरला देवी नेगी, शांगो के प्रधान मोहन लाल नेगी, निचार की प्रधान मीरा नेगी सहित विभिन्न पंचायतों के प्रतिनिधि एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article