फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   HP High Court Takes Strict Stance on Fake Driving License Case Orders Registration of FIR and Formation of SIT

Himachal News: फर्जी ड्राइविंग लाइसेंस मामले में हिमाचल हाईकोर्ट सख्त, एफआईआर करने, एसआईटी बनाने के आदेश

Tue, 12 May 2026 05:00 AM IST
Ankesh Dogra संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला।
संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला। Published by: Ankesh Dogra Updated Tue, 12 May 2026 05:00 AM IST
सार

हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने प्रदेश में फर्जी ड्राइविंग लाइसेंस जारी करने के गंभीर आरोपों पर कहा कि यदि कोई संज्ञेय अपराध बनता है, तो एसपी ऊना तुरंत एफआईआर दर्ज करें। जानें पूरा मामला...

विज्ञापन
HP High Court Takes Strict Stance on Fake Driving License Case Orders Registration of FIR and Formation of SIT
हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने प्रदेश में फर्जी ड्राइविंग लाइसेंस जारी करने के गंभीर आरोपों पर कड़ा संज्ञान लिया है। खंडपीठ ने इस मामले में ऊना के पुलिस अधीक्षक (एसपी) को प्रतिवादी के रूप में शामिल करने का निर्देश दिया है। मुख्य न्यायाधीश गुरमीत सिंह संधावालिया और न्यायाधीश बिपिन चंद्र नेगी की खंडपीठ ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आदेश दिया है कि यदि कोई संज्ञेय अपराध बनता है, तो एसपी ऊना तुरंत एफआईआर दर्ज करें।

विज्ञापन


कोर्ट ने स्पष्ट किया कि पुलिस को अदालती कार्यवाही के अंतिम परिणाम का इंतजार किए बिना एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के नेतृत्व में विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन कर जल्द जांच शुरू करनी होगी। अदालत ने सरकार और पुलिस प्रशासन को अगली सुनवाई तक स्टेटस रिपोर्ट दाखिल करने के निर्देश दिए हैं। मामले की अगली सुनवाई 23 जून को होगी। जनहित याचिका में चौंकाने वाले तथ्य पेश किए गए हैं। उन्होंने बताया कि ड्राइविंग लाइसेंस जारी करते हुए दस्तावेजों में भारी गड़बड़ी पाई गई है। एक ही आधार नंबर पर दो लाइसेंस जारी किए गए हैं। कई ऐसे ड्राइविंग लाइसेंस जारी किए गए हैं, जिनके लाभार्थी संबंधित राज्यों के निवासी तक नहीं हैं।
विज्ञापन


एक मामले में लाइसेंस पर मध्य प्रदेश लिखा है, लेकिन जारी करने वाली अथॉरिटी डीटीओ ईटानगर (अरुणाचल प्रदेश) है, जबकि लाइसेंस नंबर उत्तर प्रदेश से शुरू हो रहा है और व्यक्ति ऊना का निवासी है। एक अन्य दस्तावेज में लाइसेंस बिहार सरकार की ओर से जारी किया दिखाया गया है, लेकिन उस पर आरटीओ सुल्तानपुर अंकित है और लाइसेंस नंबर (महाराष्ट्र) का है। सबसे गंभीर आरोप यह है कि ऊना निवासी मनजीत सिंह और हरदीप कुमार नामक दो अलग-अलग व्यक्तियों के आधार कार्ड नंबर एकसमान पाए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed