फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   HP High court orders to register case in green tree cutting case.

हाईकोर्ट के आदेश, हरे पेड़ काटने वालों पर चलाओ मुकदमा

Wed, 25 May 2016 12:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Wed, 25 May 2016 12:00 AM IST
विज्ञापन
HP High court orders to register case in green tree cutting case.
हिमाचल हाईकोर्ट

हिमाचल हाईकोर्ट ने हरे पेड़ों को काटने वालों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता व वन कानूनों के तहत मुकदमा चलाने के आदेश दिए हैं। कोर्ट ने अपने आदेशों में स्पष्ट किया है कि वन भूमि पर पेड़ों को अवैध रूप से काटने वालों के साथ कोई समझौता नहीं हो सकता।

विज्ञापन


कोर्ट ने यह भी स्पष्ट किया है कि उनके खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज कर सक्षम कोर्ट के समक्ष ट्रायल चलाया जाए। हाईकोर्ट ने हाल ही में शिमला जिला के रोहडू़ एवं टिक्कर क्षेत्रों में अवैध रूप से वन भूमि पर हरे पेड़ों को काटने कि खबरों पर भी संज्ञान लेते हुए प्रदेश सरकार से इन मामलों पर स्टेटस रिपोर्ट दायर करने को कहा है।
विज्ञापन


कोर्ट ने यह आदेश धर्मशाला में पिछले वर्ष अवैध रूप से काटे गए पेड़ों के बारे में एक विदेशी महिला के पत्र पर संज्ञान लेने वाली याचिका कि सुनवाई के दौरान पारित किए। कोर्ट ने राजधानी के न्यू शिमला सेक्टर 4 में हरे पेड़ों को काटे जाने पर भी संज्ञान लेते हुए वन विभाग व संबंधित अधिकारियों से स्पष्टीकरण मांगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


न्यू शिमला सेक्टर 4 में एक प्राइवेट प्लाट को खाली करने की मंशा से हरे पेड़ों को कथित तौर पर काटा गया था। हरे पेड़ों को काटने पर हाईकोर्ट की ओर से लगाई गई रोक के बावजूद प्रदेश में पेड़ों को काटने के मामले सामने आ रहे हैं।


उल्लेखनीय है कि हाईकोर्ट ने गत वर्ष 5 जून को पारित आदेशों से पूरे प्रदेश में हो रहे अवैध पेड़ कटान के मामलों को देखते हुए निजी भूमि से हरे पेड़ों के कटान पर रोक लगा रखी है। हालांकि, कोर्ट ने बाद में खैर, पोपलर व अन्य व्यावसायिक पेड़ों को इस प्रतिबंध से मुक्त कर रखा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed