{"_id":"5a21468595992fbe9bf2e9bed113c6d1","slug":"hp-high-court-exam-on-27-december-see-roll-number-here-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्लर्क, जूनियर असिस्टेंट की परीक्षा 27 को, यहां देखें रोलनंबर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्लर्क, जूनियर असिस्टेंट की परीक्षा 27 को, यहां देखें रोलनंबर
राकेश राणा/अमर उजाला, मंडी
Updated Fri, 25 Dec 2015 07:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सूबे के अधीनस्थ न्यायालयों में विभिन्न पदों में भर्ती के लिए छंटनी परीक्षा 27 दिसंबर को होगी। छंटनी परीक्षा के लिए करीब साढ़े 15 हजार पात्र उम्मीदवारों को रोल नंबर जारी किए गए हैं। डाक से रोलनंबर न मिलने की सूरत पर उम्मीदवार ऑनलाइन एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। राजपत्रित अधिकारी से फोटो तथा एडमिट कार्ड सत्यापित करवाना होगा।
विज्ञापन
सत्यापित रोल नंबर को मान्य किया जाएगा। इस संबंध में हाईकोर्ट की वेबसाइट में निर्देश जारी किए हैं। हाईकोर्ट की ओर से अधीनस्थ न्यायालयों में क्लर्क, जूनियर ऑफिस असिस्टेंट आईटी तथा प्रोसेस सर्वर के 56 पदों के लिए 27 दिसंबर को परीक्षा ली जाएगी। परीक्षा तीन अलग-अलग सत्रों में होगी। परीक्षा के लिए पात्र उम्मीदवारों को हाईकोर्ट प्रशासन की ओर से डाक के माध्यम से रोलनंबर भेज दिए गए हैं।
विज्ञापन
पात्र उम्मीदवारों के नाम तथा पते सहित सूची ऑनलाइन हाईकोर्ट की वेबसाइट पर जारी की गई है। ऑनलाइन सूची में रोल नंबर व सेंटर का विवरण भी दिया गया है। रोल नंबर न मिलने की सूरत पर हाईकोर्ट की वेबसाइट पर दिए गए पात्र उम्मीदवारों में नाम देखने के बाद ऑनलाइन दिए गए एडमिट कार्ड को राजपत्रित अधिकारी से सत्यापित करवा कर परीक्षा दी जा सकती है।
विज्ञापन
सत्यापन करवाना अनिवार्य
डाक से मिलने वाले रोल नंबर का सत्यापन भी अनिवार्य किया गया है। क्लर्क के करीब कुल 35 पदों के लिए 9119 उम्मीदवारों, जूनियर ऑफिस असिस्टेंट आईटी के छह पदों के लिए 1471 तथा प्रोसेस सर्वर के 15 पदों के लिए 5094 पात्र उम्मीदवारों को रोल नंबर जारी किए गए हैं।
27 दिसंबर को क्लर्क पद की परीक्षा सुबह दस से 12 बजे तक, जूनियर ऑफिस असिस्टेंट पद के लिए परीक्षा दोपहर दो से चार तथा प्रोसेस सर्वर पद के लिए दोपहर दो से तीन बजे तक परीक्षा ली जाएगी। इधर, इधर, ए-वन सॉफ्टवेयर सॉल्यूशन के एमडी छोविंद्र ठाकुर ने बताया कि हाईकोर्ट की वेबसाइट में 27 दिसंबर को होने वाली विभिन्न पदों के लिए छंटनी परीक्षा के लिए निर्देश और पात्र उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी गई है।