{"_id":"577bf4384f1c1b6e697fb1d7","slug":"hp-high-court-ask-report-on-yug-kidnepping-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिमला से युग अपहरण मामले में कोर्ट ने सरकार से मांगा जवाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिमला से युग अपहरण मामले में कोर्ट ने सरकार से मांगा जवाब
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Wed, 06 Jul 2016 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश हाईकोर्ट ने राजधानी शिमला के राम बाजार से 14 जून 2014 को लापता हुए बच्चे युग गुप्ता के मामले में प्रदेश सरकार से जवाब मांगा है।
विज्ञापन
न्यायाधीश संजय करोल और न्यायाधीश तरलोक सिंह चौहान की खंडपीठ ने लापता चार वर्षीय बच्चे युग गुप्ता की माता की ओर से दायर याचिका की प्रारंभिक सुनवाई के बाद यह आदेश दिए।
विज्ञापन
याचिका में दिए तथ्यों के अनुसार प्रार्थी का बेटा उनके निवास स्थान द्वारका गढ़ रामबाजार से लापता हो गया था। सदर पुलिस थाना के समक्ष इस मामले को लेकर प्राथमिकी दर्ज की गई थी।
विज्ञापन
उन्हें अगस्त 2014 में संजीवन जसवाल के नाम से तीन फोन कॉल आई थी। जो कि बच्चे के बदले फिरौती दिए जाने की मांग कर रहा था। पुलिस ने संजीवन जसवाल को ढूंढने की कोशिश की लेकिन पुलिस आज तक उसे पकड़ने में नाकाम रही।
इसके बाद मामला सीआईडी को सौंपा गया। लेकिन अभी तक युग का कोई पता नहीं चला है। प्रार्थी ने सीआईडी की जांच से नाखुशी जताते हुए मामले की सीबीआई या किसी दूसरी स्वतंत्र एजेंसी से करवाने की गुहार लगाई है।