फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   HP High Court ask report on Yug Kidnapping case.

आखिर कहां गया मासूम युग, कोर्ट ने सरकार से मांगी रिपोर्ट

Wed, 13 Jul 2016 01:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Wed, 13 Jul 2016 01:37 PM IST
विज्ञापन
HP High Court ask report on Yug Kidnapping case.
14 जून 2014 की शाम को चार साल के युग का अपहरण हो गया था। - फोटो : फाइल फोटो

शिमला से लापता युग मामले में प्रदेश हाईकोर्ट ने राज्य सरकार को दो सप्ताह के भीतर ताजा स्टेटस रिपोर्ट दायर करने के आदेश दिए। युग की मां पिंकी गुप्ता की याचिका पर  सुनवाई करते हुए मुख्य न्यायाधीश मंसूर अहमद मीर व न्यायाधीश तरलोक सिंह चौहान की खंडपीठ ने यह आदेश पारित किए।

विज्ञापन


याचिकाकर्ता पिंकी गुप्ता के अनुसार उसका बेटा 14 जून 2014 को शिमला के राम बाजार से लापता हो गया था। उस समय उसकी उम्र महज 4 साल थी। गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाने के पश्चात अगस्त 2014 में एक व्यक्ति ने युग को सही सलामत वापस भेजने की एवज में फिरौती की मांग भी की थी।
विज्ञापन


पुलिस ने उस व्यक्ति से पूछताछ भी की लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला। इसके पश्चात् मामले की जांच सीआईडी को सौंपी गयी लेकिन अभी तक वो भी किसी नतीजे पर नहीं पहुंची । प्रदेश पुलिस तथा सीआईडी जांच से तंग आ चुकी युग की मां ने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाते हुए मांग की है कि युग को तलाशने जिम्मेवारी अब सीबीआई या किसी अन्य सक्षम जांच एजेंसी को सौंपी जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed