फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   hp health department will soon launch helpline for patients

अब डॉक्टर नहीं कर सकेंगे मरीजों की अनदेखी, स्वास्थ्य विभाग ने लिया ये फैसला

Thu, 15 Mar 2018 11:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, पालमपुर (कांगड़ा)
अमर उजाला ब्यूरो, पालमपुर (कांगड़ा) Updated Thu, 15 Mar 2018 11:01 AM IST
विज्ञापन
hp health department will soon launch helpline for patients

अब डॉक्टर मरीजों की अनदेखी नहीं कर सकेंगे। हिमाचल सरकार इसको लेकर बड़ा फैसला लेने वाली है। डॉक्टरों ने अगर अब मरीजों की अनदेखी की तो इसका उन्हें सीधे मंत्री को जवाब देना होगा। 

विज्ञापन


किस मरीज को क्या समस्या आई, समाधान क्यों नहीं हुआ, इसकी सीधी जानकारी अब स्वास्थ्य मंत्री के पास पहुंचेगी। स्वास्थ्य विभाग अब जल्द ही स्वास्थ्य हेल्पलाइन शुरू करने जा रहा है। इस हेल्पलाइन का संचालन स्वास्थ्य विभाग की ओर से किया जाएगा। 

विज्ञापन

हेल्पलाइन के जरिये स्वास्थ्य मंत्री स्वयं रखेंगे नजर

hp health department will soon launch helpline for patients
इस हेल्पलाइन के जरिये स्वास्थ्य मंत्री स्वयं इस पर नजर रखेंगे। मरीज को क्या समस्या है और उसका हल हुआ या नहीं। हेल्पलाइन शुरू होते ही मरीज चिकित्सकों की कारगुजारी से भी सीधे स्वास्थ्य मंत्री को अवगत करवा सकेंगे। 

स्वास्थ्य हेल्पलाइन प्रदेश सरकार और स्वास्थ्य विभाग पहली बार शुरू करने जा रहा है। हालांकि, लोग हेल्पलाइन के जरिये स्वास्थ्य मंत्री को स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए सुझाव भी दे सकते हैं।

स्वास्थ्य मंत्री विपिन सिंह परमार ने कहा कि हेल्पलाइन के माध्यम से प्रदेश के दूरदराज के लोगों तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने में सहायता मिलेगी। यह हेल्पलाइन जल्द शुरू कर दी जाएगी। वह स्वयं इस पर निगरानी रखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed