{"_id":"5fb6790b199328ba84ec3d21e28f8d81","slug":"hp-has-received-40-new-doctors-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल को मिले 40 नए डॉक्टर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल को मिले 40 नए डॉक्टर
ब्यूरो/ अमर उजाला, शिमला
Updated Wed, 03 Sep 2014 11:36 PM IST
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश पब्लिक सर्विस कमीशन ने डॉक्टरों के 69 पदों के लिए हुई परीक्षा का परिणाम घोषित किया है। इसके लिए 10 अप्रैल, 2014 को हुई लिखित परीक्षा में 266 उम्मीदवार शामिल हुए।
विज्ञापन
इनमें 125 ने परीक्षा पास की। मेरिट के आधार पर इनमें 40 डॉक्टरों का चयन किया गया है। चयनित 40 डॉक्टरों में 26 सामान्य, 13 सामान्य एक्स सर्विसमैन, 1 जनरल डब्ल्यूएफएफ, 3 सामान्य विकलांग वर्ग, 6 एससी, 3 एससी एक्स सर्विसमैन, 3 एसटी, 1 एसटी एक्स सर्विसमैन,10 ओबीसी और ओबीसी 3 एक्स सर्विसमैन वर्ग के शामिल हैं।
विज्ञापन
आयोग से सचिव बीएस बडालिया ने बताया कि अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आयोग की वेबसाइट पर जा सकते हैं।