{"_id":"5b92887a867a557eab5abe14","slug":"hp-govt-will-set-up-command-control-center-in-shimla-on-the-lines-of-jaipur","type":"story","status":"publish","title_hn":"जयपुर की तर्ज पर शिमला में कमांड नियंत्रण केंद्र स्थापित करेगी सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जयपुर की तर्ज पर शिमला में कमांड नियंत्रण केंद्र स्थापित करेगी सरकार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला/जयपुर
Updated Fri, 07 Sep 2018 08:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्थान के जयपुर की हर पल की गतिविधि पर नजर रखने के लिए बने अभय कमांड नियंत्रण केंद्र की तर्ज पर हिमाचल सरकार शिमला में भी नियंत्रण केंद्र बनाने का प्रयास करेगी। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने राजस्थान के एक दिवसीय दौरे के दौरान शुक्रवार को नियंत्रण केंद्र के दौरे के बाद यह बात कही।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने कहा कि यह केंद्र शहर में होने वाली सभी गतिविधियों विशेषकर आपराधिक गतिविधियों पर नजर रखने में सहायक है। ऐसे में शिमला में ऐसा केंद्र बनाने का प्रयास किया जाएगा। इससे पहले मुख्यमंत्री ने नियंत्रण केंद्र के कामकाज की जानकारी ली।
विज्ञापन
राजस्थान के अधिकारियों ने बताया कि यह केंद्र सूचना प्रौद्योगिकी विभाग की ओर से पुलिस विभाग के लिए शहर की गतिविधियों पर नजर रखने को स्थापित किया गया है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने केंद्र के कार्यों की प्रशंसा की तथा राजस्थान सरकार को कानून व्यवस्था सुदृढ़ करने के लिए की गई इस पहल के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि हिमाचल की कानून व्यवस्था की स्थिति अन्य राज्यों से बेहतर है। राज्य सरकार इसमें और सुधार के प्रयास कर रही है।
मुख्यमंत्री ने बीटीएच टेक्नो हब का भी दौरा किया तथा उद्यमियों के लिए स्टार्टअप को बढ़ावा देने की पहल पर चर्चा की। उनके साथ अतिरिक्त मुख्य सचिव एवं मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ श्रीकांत बाल्दी, निदेशक आईटी रोहन चंद ठाकुर और प्रदेश सरकार के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे।