फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   HP Govt Will Renew Contract with SMC Teachers.

4000 एसएमसी शिक्षकों को राहत, जल्द रिन्यू होगा कांट्रेक्ट

Sun, 22 Jan 2017 12:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Sun, 22 Jan 2017 12:00 AM IST
विज्ञापन
HP Govt Will Renew Contract with SMC Teachers.

31 दिसंबर को एक साल का कांट्रेक्ट पूरा कर चुके एसएमसी शिक्षकों का कांट्रेक्ट दोबारा रिन्यू करने की तैयारियां शुरू हो गई हैं। शिक्षा निदेशालय नए शैक्षणिक सत्र से पहले कांट्रेक्ट को रिन्यू करेगा। शीतकालीन छुट्टियों वाले स्कूलों में तैनात एसएमसी शिक्षकों का कांट्रेक्ट 31 दिसंबर को समाप्त हुआ है।

विज्ञापन


जबकि ग्रीष्मकालीन छुट्टियों वाले स्कूलों में तैनात एसएमसी शिक्षकों का कांट्रेक्ट फरवरी में समाप्त होगा। इन शिक्षकों का कांट्रेक्ट भी निदेशालय साथ में ही बढ़ाएगा। उधर, राज्य सरकार ने एसएमसी शिक्षकों के लिए अनुबंध पालिसी बनाने का आश्वासन भी दिया है।
विज्ञापन


प्रदेश में करीब चार हजार एसएमसी शिक्षक तैनात हैं। दूरदराज के स्कूलों में इन शिक्षकों को नियुक्तियां दी गई हैं। जिन स्कूलों में नियमित शिक्षक जाने से गुरेज करते हैं वहां एसएमसी शिक्षकों के सहारे ही बच्चों को पढ़ाया जा रहा है। इन शिक्षकों के साथ शिक्षा निदेशालय हर साल कांट्रेक्ट करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसएमसी के तहत लगाए गए जेबीटी शिक्षक को 3500 रुपये, टीजीटी को 6000 रुपये और सीएंडवी शिक्षक को 4500 रुपये मानदेय दिया जाता है। मुख्यमंत्री ने एसएमसी से तैनात शिक्षकों की जगह नियमित शिक्षकों को भेजने पर भी रोक लगाने के आदेश दिए हैं। उच्च शिक्षा निदेशक डॉ. बीएल बिंटा ने बताया है कि एसएमसी शिक्षकों का जल्द ही कांट्रेक्ट रिन्यू कर दिया जाएगा। स्कूलों में पढ़ाई बाधित नहीं होने दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed