{"_id":"5dc10f068ebc3e93c418d626","slug":"hp-govt-will-open-driving-school-in-himachal","type":"story","status":"publish","title_hn":"आसान नहीं होगा अब ड्राइविंग लाइसेंस बनाना, पहले करने होगी पढ़ाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आसान नहीं होगा अब ड्राइविंग लाइसेंस बनाना, पहले करने होगी पढ़ाई
Tue, 05 Nov 2019 12:17 PM IST
अरविन्द ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Tue, 05 Nov 2019 12:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल में लर्निंग लाइसेंस बनाने के लिए अब ड्राइविंग स्कूल में क्लासिस लगानी होंगी। इसमें लोगों को यातायात के नियमों और कानून के बारे में जानकारी दी जाएगी। इसके बाद एक टेस्ट लिया जाएगा। इसमें उत्तीर्ण व्यक्ति को लर्निंग लाइसेंस मिलेगा। परिवहन विभाग दिसंबर महीने से ऊना में पहला ड्राइविंग स्कूल खोलने जा रहा है। निगम ने इसके लिए होंडा कंपनी के साथ एमओयू साइन किया है। ऊना के बाद हर जिले में एक-एक स्कूल खोला जाएगा।
विज्ञापन
इन स्कूलों में 5 से 7 दिन तक यातायात नियमों की जानकारी दी जाएगी। जरूरी नहीं कि लर्निंग लाइसेंस के लिए ही यह क्लासें लगेंगी। अगर कोई भी व्यक्ति यातायात नियमों से संबंधित जानकारी लेना चाहेगा तो वह भी क्लासिस लगा सकेगा। हिमाचल में हजारों की संख्या में वाहन चालकों के नियमों के उल्लंघन के चालान होते हैं।
विज्ञापन
कई बार चालकों को नियमों का पता भी नहीं होता है। तीन बार चालान होने के बाद लाइसेंस भी रद्द किए जाने का प्रावधान है। ऐसे में लोगों के लिए इस तरह की व्यवस्था की जा रही है।
विज्ञापन
प्रदेश में दिसंबर महीने से लर्निंग लाइसेंस से पहले कक्षाएं लगाने के लिए स्कूल खोले जा रहे हैं। इसकी औपचारिकताएं पूरी कर ली गई हैं। इस व्यवस्था से लोगों को फायदा होगा। - कैप्टन जेएम पठानिया, निदेशक परिवहन विभाग