फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   HP Govt will increase wages of labourer.

हिमाचल में लाखों श्रमिकों के लिए अच्छी खबर, बढ़ने वाली है दिहाड़ी

Fri, 24 Jun 2016 10:21 AM IST
दीपक मेहता/अमर उजाला, शिमला
दीपक मेहता/अमर उजाला, शिमला Updated Fri, 24 Jun 2016 10:21 AM IST
विज्ञापन
HP Govt will increase wages of labourer.

हिमाचल में सभी श्रेणियों के लाखों श्रमिकों की न्यूनतम दिहाड़ी बढ़ाई जा रही है। राज्य सरकार के श्रम विभाग ने सीएम वीरभद्र सिंह की बजट घोषणा को लागू करने के लिए कसरत तेज कर दी है। प्रधान सचिव श्रम विभाग आरडी धीमान ने इसे जल्द अमलीजामा पहनाने की बात कही है।

विज्ञापन


अकुशल श्रमिकों की दिहाड़ी को 180 से बढ़ाकर 200 रुपये किया जाएगा। वहीं अन्य श्रेणियों की दिहाड़ी में भी 20-20 रुपये की बढ़ोतरी की तैयारी है। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने वित्त वर्ष 2016-17 के अपने बजट भाषण में घोषणा की थी कि सरकार न्यूनतम दिहाड़ी को 180 रुपये से बढ़ाकर 200 रुपये कर देगी।
विज्ञापन


सीएम ने उस समय कहा था कि कांग्रेस सरकार ने ही न्यूनतम दिहाड़ी को 150 से बढ़ाकर 180 रुपये किया था और अब इसे 200 रुपये कर दिया जाएगा। इस घोषणा के बाद सरकार और विभागीय स्तर पर मंत्रणा का दौर चल रहा है। अब विभाग ने तय किया है कि इस घोषणा के अनुरूप अकुशल श्रमिकों और अन्य श्रेणियों की दिहाड़ी में भी बढ़ोतरी की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस तरह से बढ़ेगी दिहाड़ी

HP Govt will increase wages of labourer.

दुकानों, होटलों आदि में अर्द्धकुशल श्रमिकों की दिहाड़ी 195.55 रुपये है, ये 215.55 रुपये हो जाएगी। कुशल श्रमिकों की दिहाड़ी 224 रुपये है जो 244 रुपये हो जाएगी। अति कुशल श्रमिकों की दिहाड़ी 237 से बढ़ाकर 257 रुपये कर दी जाएगी।

निजी शिक्षण संस्थानों में अर्द्धकुशल श्रमिकों की दिहाड़ी 195.55 रुपये है, यह 215.55 रुपये हो जाएगी। कृषि क्षेत्र में अर्द्धकुशल श्रमिकों की दिहाड़ी 197 से 217 रुपये हो जाएगी। कुशल श्रमिकों की दिहाड़ी 224.70 से 244.70 रुपये हो जाएगी।

अतिकुशल श्रमिकों की दिहाड़ी 284.50 से बढ़ाकर 304.50 रुपये हो जाएगी। ऐसे ही सभी श्रेणियों की दिहाड़ी में 20-20 रुपये का इजाफा हो जाएगा।  

‘सभी श्रमिकों की दिहाड़ी बढ़ाने का मामला हिमाचल सरकार के पास विचाराधीन है। इसे जल्दी अमलीजामा पहनाया जाएगा।’- आरडी धीमान, प्रधान सचिव, श्रम, हिमाचल सरकार।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed