फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   hp govt will increase salary of MLA and minister in himachal.

डबल होंगे मंत्री, विधायकों के वेतन-भत्ते, पोते-पोतियां घूमेंगे देश-विदेश

Tue, 22 Mar 2016 01:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Tue, 22 Mar 2016 01:49 PM IST
विज्ञापन
 hp govt will increase salary of MLA and minister in himachal.
पूर्व विधायकों की मासिक पेंशन भी 22,000 से बढ़कर 50,000 रुपये हो सकती है।

हिमाचल के मंत्रियों और विधायकों के पोते-पोतियों को भी देश-विदेश में मुफ्त यात्रा का तोहफा मिल सकता है। विधानसभा सदस्य सुविधा समिति ने इसकी सिफारिश की है। यह मामला सरकार को भेजा जा रहा है। इसके अलावा मंत्रियों-विधायकों के वेतन को दोगुना जबकि पूर्व विधायकों की पेंशन को दोगुना से भी ज्यादा करने की तैयारी है।

विज्ञापन


वर्तमान में प्रत्येक विधायक को मासिक 1,32,000 रुपये वेतन और भत्ते मिलते हैं। सरकार ने सिफारिश को मंजूर किया तो यह धनराशि लगभग 2.30 लाख रुपये मासिक हो जाएगी। इसी तरह पूर्व विधायकों की मासिक पेंशन भी 22,000 से बढ़कर 50,000 रुपये हो सकती है।  प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष बृज बिहारी लाल बुटेल की अध्यक्षता में हुई मेंबर्स एमनेटीज कमेटी की बैठक में विधायकों और उनके परिवारों की सुविधाओं पर विस्तार से चर्चा हुई है। इनमें बहुत सी सुविधाओं की संस्तुति की गई है।
विज्ञापन


इस बैठक में विधानसभा उपाध्यक्ष जगत सिंह नेगी और आठ अन्य विधायक मौजूद रहे। इसमें सालाना मुफ्त यात्रा भत्ते को दो लाख रुपये से बढ़ाकर तीन लाख रुपये करने की संस्तुति की गई है। इसमें बोर्डिंग और लाजिंग भी शामिल होगी। इसी कमेटी ने ये भी सिफारिश की है कि विधानसभा सदस्यों की परिवार की परिभाषा को बदल दिया जाए। इसमें ‘पेरेंट्स एंड ग्रांड चिल्ड्रन’ को भी शामिल करने को कहा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

अब इतने हो जाएंगे नेताओं के वेतन और भत्ते

 hp govt will increase salary of MLA and minister in himachal.
मंत्रियों-विधायकों के वेतन को दोगुना जबकि पूर्व विधायकों की पेंशन को दोगुना से भी ज्यादा करने की तैयारी है।
विधायकों के वेतन, पेंशन और प्रमुख भत्तों का ब्योरा
                                   वर्तमान में             सिफारिश

मासिक बेसिक सेलरी            30,000             60,000   
मासिक कंपेनसेटरी भत्ता       5,000               15,000
मासिक निर्वाचन क्षेत्र भत्ता     60,000              90,000
मासिक कार्यालय भत्ता         10,000               25,000
मासिक डाटा एंट्री ऑपरेटर भत्ता 12,000            20,000
राज्य से बाहर दैनिक भत्ता      1,500                 2,000
मासिक चालक-चतुर्थ श्रेणी भत्ता     0                  20,000
यात्रा एडवांस                         10,000             25,000
प्रति किमी ट्रेवलिंग भत्ता             15                  20
मासिक पेंशन                         22,000             50,000
वार्षिक निशुल्क यात्रा भत्ता          2 लाख                3 लाख

सरकारी आवास न मिलने पर मिलेगा इतना पैसा

 hp govt will increase salary of MLA and minister in himachal.
राज्य से बाहर जाने की स्थिति में दैनिक भत्ता 1500 रुपये से बढ़ाकर 2000 रुपये करने की सिफारिश की गई है।

राज्य से बाहर जाने की स्थिति में दैनिक भत्ता 1500 रुपये से बढ़ाकर 2000 रुपये करने की सिफारिश की गई है। इसे राज्य के भीतर 1500 रुपये रखने और सरकारी आवास नहीं मिलने पर इसे होटल चार्जेस के लिए 7000 रुपये प्रतिदिन करने की तैयारी है। पूर्व विधायकों को भी देश-विदेश की मुफ्त यात्रा करने की मंजूरी देने की सिफारिश की गई है।

मुफ्त यात्रा भत्ते को विधायकों का आधा रखने को कहा गया है। विधायकों के निर्वाचन क्षेत्रों में सांसदों की तर्ज पर कार्यालय खोलने को भी कहा गया है। विधायकों के पीएसओ को वाकी-टाकी सेट देने की भी बात उठाई गई है।

सदस्य सुविधा कमेटी की बैठक में विधायकों के वेतन-भत्तों और अन्य सुविधाओं पर चर्चा हुई है। मामला सरकार को भेजा जा रहा है। पड़ोसी राज्यों से भी इसका तुलनात्मक अध्ययन किया जा रहा है।- बृज बिहारी लाल बुटेल, अध्यक्ष, हिमाचल प्रदेश विधानसभा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed