फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   hp govt transferred four ias and 11 hpas officers

सरकार ने फिर किया प्रशासनिक फेरबदल, 4 आईएएस और 11 एचएएस बदले

Wed, 30 May 2018 09:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Updated Wed, 30 May 2018 09:12 AM IST
विज्ञापन
hp govt transferred four ias and 11 hpas officers

राज्य सरकार ने 4 आईएएस और 11 एचएएस अफसरों के तबादला आदेश जारी कर दिए। इसके अलावा छह एचएएस अफसरों को मौजूदा विभागों के साथ अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है। आदेश के अनुसार एसडीएम रामपुर  डा निपुन जिंदल को विशेष सचिव स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, एसडीएम नूरपुर

विज्ञापन


आबिद हुसैन सादिक विशेष सचिव वित्त, एसडीएम सोलन आशुतोष गर्ग को विशेष सचिव ऊर्जा और एसडीएम हमीरपुर अरिंदम चौधरी को विशेष सचिव शहरी विकास एवं टीसीपी लगाया है। 
विज्ञापन


इसके अलावा एचएएस अधिकारी चमन लाल को भू अधिग्रहण अधिकारी पार्वती प्रोजेक्ट के पद से स्थानीय आयुक्त केलार, स्थानीय आयुक्त पांगी रोहित राठौर को एसडीएम सोलन, एडीएम भरमौर विजय धीमान को एसी टू डीसी कांगड़ा, एसी टू डीसी कांगड़ा संदीप सूद को एसडीएम भोरंज, आरटीओ कांगड़ा विशाल शर्मा को एसी टू डीसी हमीरपुर तैनात  किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इन अधिकारियों को भी बदला

hp govt transferred four ias and 11 hpas officers

एसडीएम फतेहपुर बलवान चंद को एसडीएम नूरपुर, एसी टू डीसी सोलन शिल्पी बेगटा को एसडीएम हमीरपुर, एसडीएम भोरंज विजय कुमार को एसडीएम सलूणी, आरटीओ सोलन नरेंद्र कुमार को एसडीएम रामपुर, प्रोजेक्ट अधिकारी आईटीडीपी किन्नौर कुलदीप सिंह पटियाल को एसडीएफ फतेहपुर, प्रतीक्षारत

अंकुश शर्मा को एसडीएम नगरोटा बगवां लगाया है। वहीं, छह अधिकारियों को अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है। इनमें सहायक सेटेलमेंट अफसर कुल्लू सतीश कुमार को भू अधिग्रहण अधिकारी पार्वती परियोजना का अतिरिक्त कार्यभार दिया है।

इसके अलावा जिला पर्यटन विकास अधिकारी सोलन विवेक शर्मा को आरटीओ सोलन, सहायक सेटेलमेंट अधिकारी कांगड़ा मलोग सिंह को आरटीओ कांगड़ा, एसडीएम भरमौर पृथ्वीपाल सिंह को एडीएम

भरमौर, एसी टू डीसी किन्नौर सुरेंद्र कुमार को प्रोजेक्ट अधिकारी आईटीडीपी किन्नौर, सहायक सेटेलमेंट अफसर सोलन रजनीश कुमार को एसी टू डीसी सोलन का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed