निशाने पर आई सीआईडी के कई अफसर बदले
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरकार ने गुप्तचर महकमे में पहला आंशिक फेरबदल किया है। दो डीआईजी और कुछ डीएसपी इधर से उधर किए गए हैं। हालांकि, दोनों को सीआईडी के भीतर ही एक-दूसरे का काम दिया गया है। सीआईडी के अलावा विजिलेंस ब्यूरो के भी अधिकारी बदले गए हैं। मुख्य सचिव ने पहले गृह और पुलिस विभाग के अधिकारियों की बैठक ली।
उसी के बाद सरकार ने आंशिक फेरबदल का फैसला लिया। सीआईडी सुरक्षा के डीआईजी ज्ञानेश्वर सिंह को सीआईडी के डीआईजी पद के लिए बदला है। अब सीआईडी के डीआईजी रहे दलजीत सिंह ठाकुर इसी महकमे में सुरक्षा देखेंगे। अभी तक डीआईजी दलजीत सिंह इंटेलिजेंस देख रहे थे। डीआईजी सिक्योरिटी के पास वीआईपी सुरक्षा की खास जिम्मेवारी होती है।
ये अफसर भी बदले गए
उधर, विजिलेंस शिमला में डीएसपी रमेश कुमार को डीएसपी सीआईडी दक्षिणी रेंज परवाणू लगाया गया है। डीएसपी सीएंडटीएस शिमला सागर को डीएसपी उत्तरी रेंज ऊना में नियुक्ति दी गई है। एसडीपीओ बद्दी नरेंद्र को डीएसपी विजिलेंस शिमला की तैनाती दी गई है। डीएसपी लीव रिजर्व हितेश लखनपाल को एसडीपीओ बद्दी लगाया गया है।
डिप्टी कमांडेंट थर्ड आईआरबी पंडोह मदन को डीएसपी तथा सुरक्षा अधिकारी हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय की तैनाती दी गई है। केलांग के लिए स्थानांतरित किए जा रहे मदन लाल को डीएसपी तृतीय आईआरबी पंडोह और डीएसपी कुल्लू संजय कुमार को डीएसपी केलांग लगाया गया है। यूएन मिशन से लौटने के बाद डीएसपी दिवाकर दत्त पांचवीं आईआरबी बस्सी में कमांडेंट लगाए गए हैं। इस बटालियन के कमांडेंट मधुसूदन को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर भेजे गए हैं।