फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   HP Govt Take back Civil Supply department from RD Dhiman.

मंत्री से बहस करना पड़ा महंगा, अफसर से वापस लिया गया महकमा

Sun, 14 Aug 2016 10:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Sun, 14 Aug 2016 10:01 AM IST
विज्ञापन
HP Govt Take back Civil Supply department from RD Dhiman.
अपने विभाग के मंत्री जीएस बाली से बहस प्रधान सचिव आरडी धीमान को महंगी पड़ गई। - फोटो : अमर उजाला

अपने विभाग के मंत्री जीएस बाली से बहस प्रधान सचिव आरडी धीमान को महंगी पड़ गई। छुट्टी के दिन शनिवार को राज्य सरकार ने अधिसूचना जारी कर प्रधान सचिव आरडी धीमान से खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति महकमा वापस ले लिया।

विज्ञापन


यह महकमा अब सचिव अनुराधा ठाकुर को दिया गया है। बीते शुक्रवार को मंत्रिमंडल की बैठक में सरसों तेल के टेंडर को लेकर परिवहन एवं खाद्य आपूर्ति मंत्री जीएस बाली और आरडी धीमान में तीखी बहस हुई थी।
विज्ञापन


हालांकि, मुख्य सचिव वीसी फारका ने बताया कि आरडी धीमान के पास शिक्षा समेत कई बड़े महकमों का काम था, इसलिए उनसे यह विभाग वापस लिया गया है। सूत्र बताते हैं कि मंत्रिमंडल की बैठक में बाली का कहना था कि सरसों तेल मामले में दोबारा टेंडर की जरूरत नहीं थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

धीमान पर भड़क गए थे बाली

HP Govt Take back Civil Supply department from RD Dhiman.

बाली का कहना ‌था कि इससे जनता को लाभ के बजाय ज्यादा दाम देने होंगे। वहीं, धीमान अब तक हुई टेंडर प्रक्रिया पर स्थिति स्पष्ट कर रहे थे। धीमान के स्पष्टीकरण से बाली भड़क गए। बावजूद इसके धीमान अपनी बात कहते रहे।

इससे दोनों में बहसबाजी हो गई। उल्लेखनीय है कि बाली प्रधान सचिव से नाराज चल रहे थे जबकि धीमान के पास शिक्षा, उद्योग, श्रम जैसे कई महकमे हैं। लिहाजा, धीमान भी खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति महकमे से पीछा छुड़ाना चाह रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed