फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   HP Govt starts grading system to improve result.

जीरो रिजल्ट देने वाले टीचर होंगे सस्पेंड, 25 फीसदी पर ट्रांसफर

Fri, 10 Jun 2016 10:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Fri, 10 Jun 2016 10:11 AM IST
विज्ञापन
HP Govt starts grading system to improve result.
सरकारी स्कूलों में नतीजे सुधारने के लिए पहली बार ग्रेडिंग की जाएगी। - फोटो : Demo pic

सरकारी स्कूलों में नतीजे सुधारने के लिए पहली बार ग्रेडिंग की जाएगी। 75 प्रतिशत से अधिक परिणाम देने वाले स्कूलों को ए ग्रेड, 60 से 74 प्रतिशत पर बी ग्रेड, 50 से 59 प्रतिशत पर सी और 50 प्रतिशत से कम परिणाम वाले स्कूलों को डी ग्रेड दिया जाएगा।

विज्ञापन


ग्रेडिंग के हिसाब से स्कूलों को मजबूत किया जाएगा। वीरवार को सचिवालय में अतिरिक्त मुख्य सचिव शिक्षा पीसी धीमान की अध्यक्षता में हुई शिक्षा अधिकारियों की बैठक में यह फैसला लिया गया।
विज्ञापन


वीरवार शाम साढ़े चार से साढे़ छह बजे तक सचिवालय में दसवीं और जमा दो कक्षा के रिजल्ट की समीक्षा की गई। बैठक में फैसला लिया गया कि लगातार तीन साल तक शून्य रिजल्ट देने वाले शिक्षकों को निलंबित किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में लिए गए ये अहम फैसले

HP Govt starts grading system to improve result.
बैठक में 25 प्रतिशत से कम परिणाम देने वाले शिक्षकों के तबादले करने पर भी मुहर लगाई गई। - फोटो : Demo pic

तीन साल के रिजल्ट की समीक्षा का भी फैसला लिया गया। उच्च शिक्षा निदेशालय को जल्द तीन साल के स्कूल वार वार्षिक परिणामों की रिपोर्ट तैयार करने के आदेश दिए गए हैं।

बैठक में 25 प्रतिशत से कम परिणाम देने वाले शिक्षकों के तबादले करने पर भी मुहर लगाई गई। मुख्यमंत्री के ध्यान में मामला लाने के बाद तबादला आदेश जारी किए जाएंगे।

खाली पद बताए खराब रिजल्ट की वजह
खराब रिजल्ट पर शिक्षकों को दिए गए कारण बताओ नोटिस के जवाबों पर भी बैठक में चर्चा की गई। अधिकांश शिक्षकों ने दसवीं और जमा दो कक्षा के खराब रिजल्ट का बड़ा कारण स्कूलों में शिक्षकों के खाली पदों को बताया है।

इसके अलावा एसएमएसी, पीटीए से हुई शिक्षकों की नियुक्तियों और शैक्षणिक सत्र के बीच में शिक्षकों के तबादलों को भी खराब रिजल्ट का कारण बताया है।

19 स्कूलों का रिजल्ट शून्य

HP Govt starts grading system to improve result.
इस साल दसवीं के परिणाम में 16 स्कूल फिसड्डी साबित हुए हैं। इन स्कूलों का रिजल्ट शून्य रहा है। - फोटो : Demo pic

इस साल दसवीं के परिणाम में 16 स्कूल फिसड्डी साबित हुए हैं। इन स्कूलों का रिजल्ट शून्य रहा है। जमा दो के परिणाम में तीन स्कूलों का रिजल्ट शून्य है। दसवीं के 102 स्कूलों का परिणाम 20 प्रतिशत से कम रहा है।

जमा दो के 24 स्कूलों का परिणाम 20 प्रतिशत से कम है। 25 प्रतिशत से कम विषय वार परिणाम देने वाले दसवीं के 166 स्कूलों और जमा दो के 108 स्कूलों के शिक्षकों को सरकार ने नोटिस जारी किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed