फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Hp govt seeking answers for Ex DGP ID Bhandari

भंडारी के सवालों का जवाब ढूंढ रही वीरभद्र सरकार!

Thu, 15 May 2014 01:17 PM IST
Updated Thu, 15 May 2014 01:17 PM IST
विज्ञापन
Hp govt seeking answers for Ex DGP ID Bhandari

हाल ही में डीजी होमगार्ड के पद से रिटायर हुए पूर्व पुलिस महानिदेशक आईडी भंडारी के हमले के बाद प्रदेश की वीरभद्र सरकार बैकफुट पर चली गई है।

विज्ञापन


सरकार के आला अफसर अब भंडारी के पूछे गए सवालों पर जवाब देते नहीं फिर रहे हैं। पहली बार मीडिया के सामने अपनी खामोशी तोड़ने वाले भंडारी ने गई बड़े सवाल खड़े किए हैं।
विज्ञापन


इससे सरकार की साख पर ही सवाल खड़ा हो गया है। अब देखना है कि आने वाले दिनों में सरकार इसका क्या जवाब देती है।

टैपिंग केस की जांच पर ही उठे सवाल

Hp govt seeking answers for Ex DGP ID Bhandari

पूर्व डीजी आईडी भंडारी से जुड़े फोन टैपिंग केस की जांच ही अब सवालों के घेरे में आ गई है। डीजी ने कहा था कि उनसे जांच अधिकारी ने फोन टैपिंग को लेकर पूछताछ की।

मगर एक साल बाद हुई इस पूछताछ में महज दो लोगों के फोन टैप करवाने को लेकर पूछताछ की गई। टैपिंग के इस केस में 1400 से ज्यादा लोगों के अवैध रूप से फोन टैप होने के आरोप लगे हैं।

ऐसे में सवाल खड़ा हो रहा है कि आखिर जांच अधिकारी ने महज दो फोन काल्स के बारे में ही पूछताछ क्यों की। यह पूछताछ विजिलेंस के एसपी स्तर के अधिकारी ने की है।

विजिलेंस की कार्यप्रणाली सवालों के घेरे में

Hp govt seeking answers for Ex DGP ID Bhandari

भंडारी के आरोपों के बाद स्टेट विजिलेंस की निष्पक्ष कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठने लगे हैं। पीडब्‍ल्यूडी में होने वाले तारकोल घपले और सरकार के आला अफसरों से पूछताछ न करने को लेकर जांच एजेंसी सवालों के घेरे में हैं।

क्या विजिलेंस महज सरकार के इशारों पर ही काम करने वाली एजेंसी बनकर रह गई है, इस पर अब सवाल उठने लगे हैं। उधर, आईडी भंडारी का कहना है कि विजिलेंस और सीआईडी में कुछ ऐसे अफसर भी हैं जो सरकार को गुमराह करते हैं।

बहरहाल, फोन टैपिंग के आरोपों से घिरे आईडी भंडारी इस केस में कितना दोषी बनते हैं, ये आने वाले दिनों में पता चल जाएगा। फिलहाल उन्होंने खुद को पाक साफ करार दे दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed