{"_id":"5bfd3936bdec2241621085de","slug":"hp-govt-revised-edible-oil-rate-under-pds-in-himachal","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल में साढ़े 18 लाख राशनकार्ड धारकों को इस दाम पर मिलेगा खाद्य तेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल में साढ़े 18 लाख राशनकार्ड धारकों को इस दाम पर मिलेगा खाद्य तेल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Updated Wed, 28 Nov 2018 11:07 AM IST
विज्ञापन
हिमाचल सरकार ने राशन डिपो में मिलने वाले खाद्य तेल के दामों में बदलाव किया है। हिमाचल के साढ़े अठारह लाख राशनकार्ड उपभोक्ताओं को अगले महीने से रिफाइंड 2 रुपये सस्ता और सरसों तेल 2 रुपये महंगा मिलेगा।
विज्ञापन
प्रदेश सरकार ने टेंडर फाइनल करने को मंजूरी दे दी है। दो दिन के भीतर खाद्य आपूर्ति निगम कंपनी को तेल का सप्लाई आर्डर जारी कर देगा। सरसों तेल के टेंडर की फाइनेंशियल बिड में सबसे कम 89.80 रुपये सरसों तेल और 78.40 रुपये प्रति लीटर रिफाइंड का रेट आया था।
विज्ञापन
इस रेट पर प्रदेश सरकार उपभोक्ताओं को 10 रुपये तक की सब्सिडी देती है। खाद्य नागरिक एवं उपभोक्ता मामले प्रधान सचिव ओंकार शर्मा ने बताया कि टेंडर आवंटन करने को मंजूरी दे दी है।
विज्ञापन
प्रदेश सरकार हिमाचल के राशनकार्ड परिवारों को सब्सिडी पर दो लीटर खाद्य तेल देती है। इसमे एक लीटर रिफाइंड और एक सरसों तेल शामिल है। बीते महीने तेल उपलब्ध करा रही कंपनी का टेंडर इस महीने खत्म हो रहा है। ऐसे में खाद्य आपूर्ति निगम ने समय रहते टेंडर आमंत्रित किए थे।