फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   HP govt returns the lease money to HPCA

हिमाचल सरकार ने एचपीसीए को लौटा दी लीज मनी

Sat, 19 Apr 2014 08:11 AM IST
Updated Sat, 19 Apr 2014 08:11 AM IST
विज्ञापन
HP govt returns the lease money to HPCA

हिमाचल सरकार ने एचपीसीए की ओर से वर्ष 2014 के लिए जमा करवाई गई करीब 27 लाख रुपए की सालाना लीज मनी लौटा दी है।

विज्ञापन


धर्मशाला के खनियारा में बनाए गए होटल पवेलियन की लीज के बदले 27.03 लाख रुपये का चेक एचपीसीए ने डीसी कांगड़ा को भेजा था।

कलेक्टर होने के नाते डीसी को ये राशि सरकारी कोषागार में जमा करवानी थी, लेकिन डीसी ने इस पत्र के साथ चेक लौटा दिया है कि केस कोर्ट में है। मसला सबजुडिस होने के कारण वह ये धनराशि नहीं ले सकते।

16 दिसंबर 2009 को लीज पर दी थी जमीन

HP govt returns the lease money to HPCA

धर्मशाला के पास मौजा खनियारा में एचपीसीए को 3.28 हेक्टेयर भूमि पूर्व भाजपा सरकार के समय 16 दिसंबर 2009 को लीज पर दी गई।

एचपीसीए ने पहले तीन साल 13.40 लाख रुपये सालाना लीज मनी अदा की। 2011 में नए लीज रूल्स बनने के बाद लीज मनी बढ़कर 27.03 लाख रुपये हो गई।

2012-13 में ये राशि सरकार को क्रिकेट एसोसिएशन ने दी, लेकिन 2013-14 के लिए दी गई राशि नहीं ली गई। इसी होटल पवेलियन को बनाने के लिए पेड़ों के अवैध कटान के आरोपों पर एचपीसीए पर एक एफआईआर भी दर्ज है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कोर्ट में चल रहा है यह मामला

HP govt returns the lease money to HPCA

एचपीसीए प्रवक्ता मोहित सूद ने बताया कि क्रिकेट एसोसिएशन को ये धनराशि जमा करवाने के लिए पहले चालान नहीं दिया गया। जब चेक से भुगतान किया तो डीसी कांगड़ा ने इसे लौटा दिया।

हालांकि, इस बारे में न तो कोर्ट से कोई आदेश है, न ही राज्य सरकार से। दूसरी ओर, डीसी कांगड़ा सी. पालरसु ने बताया कि मसला कोर्ट में होने के कारण लीज मनी को लंबित रखा गया है।

26 अक्तूबर 2013 की रात को स्टेडियम के ताले तोड़ने का कदम उलटा पड़ने के बाद 18 नवंबर, 2013 को राज्य सरकार ने लीज रद्द करने का आदेश वापस ले लिया था।

इससे लीज भी खुद रिन्यू हो गई, लेकिन जिला कलेक्टर ने इसके बावजूद ये धनराशि नहीं ली। बताया जा रहा है कि डीसी कांगड़ा ने एचपीसीए से चेक आने के बाद राज्य सरकार से इस बारे में राय ली थी।

विज्ञापन

नए लीज रूल्स लागू होने से बढ़ेगी धनराशि

HP govt returns the lease money to HPCA

हिमाचल सरकार ने लोकसभा चुनावों की घोषणा से पहले राज्य में नए लीज रूल्स लागू कर दिए हैं।

इनमें प्रावधान है कि लीज पर जमीन मार्केट वैल्यू की 10 फीसदी दर पर दी जाएगी और हर 5 साल बाद 5 फीसदी वृद्धि होगी।

पहले यह दर मार्केट वैल्यू का 5 फीसदी थी और हर 5 साल बाद 5 फीसदी बढ़ोतरी होगी। नए नियम लागू होते ही एचपीसीए की लीज मनी भी बढ़ेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed