मैगी से जुड़ी अच्छी खबर, हिमाचल में भी हटी रोक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल में छह महीने बाद मैगी की बिक्री पर लगी रोक को हटा दिया गया है। भारत सरकार से चर्चा के बाद राज्य सरकार ने बिक्री को मंजूरी दे दी है। पांच जून को हिमाचल में मैगी की बिक्री पर प्रतिबंध लगाया गया था। मैगी में अधिक मात्रा में लैड पाए जाने पर देश भर में मैगी पर प्रतिबंध लग गया था।
नवंबर महीने में देश के कई राज्यों में मैगी की बिक्री पर लगा प्रतिबंध हटाया गया था। सिर्फ हिमाचल प्रदेश ही देश का एकमात्र प्रदेश था जहां मैगी की बिक्री पर रोक थी। बिक्री पर लगी रोक हटाने के लिए हिमाचल सरकार ने केंद्र सरकार से राय मांगी थी। इसी कड़ी में केंद्र सरकार ने 26 नवंबर को नेस्ले के जिला ऊना स्थित टाहलीवाल उद्योग में उत्पादन को मंजूरी दी थी।
केंद्र से मंजूरी के बाद सरकार ने बदला फैसला
अब मैगी की बिक्री पर लगी रोक को भी राज्य सरकार ने हटा दिया है। मैगी की बिक्री पर रोक हटाने से पहले राज्य सरकार ने नेस्ले कंपनी के आवेदन के साथ दी गई बांबे हाईकोर्ट की जजमेंट पर स्थिति स्पष्ट की। सरकार ने अपने स्तर पर फैसला लेने के बजाए मामला केंद्र सरकार के पाले में डाला।
अब केंद्र सरकार से मंजूरी मिलने के बाद हिमाचल सरकार ने मैगी की बिक्री को भी हरी झंडी दे दी है। राजधानी शिमला सहित प्रदेश के कई अन्य क्षेत्रों में नेस्ले कंपनी के वितरकों ने मैगी की सप्लाई देना भी शुरू कर दिया है।
अतिरिक्त मुख्य सचिव स्वास्थ्य विनीत चौधरी का कहना है कि भारत सरकार के आदेशानुसार हिमाचल में मैगी की ब्रिकी पर लगी रोक को हटा दिया गया है। नेस्ले के टाहलीवाल स्थित उद्योग में उत्पादन की मंजूरी बीते दिनों ही दे दी गई है।