{"_id":"571a50cf4f1c1b4a2b8b4765","slug":"hp-govt-remove-ban-from-batch-wise-recruitment-of-doctors-in-himachal","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकार ने डाक्टरों की बैच वाइज भर्ती पर लगी रोक हटाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकार ने डाक्टरों की बैच वाइज भर्ती पर लगी रोक हटाई
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Sat, 23 Apr 2016 10:39 AM IST
विज्ञापन
अब 50 फीसदी भर्ती बैचवाइज और 50 फीसदी भर्ती कमीशन से होगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल सरकार ने डॉक्टरों की बैच वाइज भर्ती पर लगी रोक को हटा दिया है। सरकार के इस फैसले से आयुर्वेद, डेंटल और पशुपालन विभाग के क्लास वन अफसरों को बड़ी राहत मिली है। अब 50 फीसदी भर्ती बैचवाइज और 50 फीसदी भर्ती कमीशन से होगी।
विज्ञापन
मंत्रिमंडल ने बैच वाइज की जगह कमीशन से भर्ती को मंजूरी दी थी। आयुर्वेद मंत्री कर्ण सिंह के विरोध के बावजूद सरकार ने यह फैसला लिया था। शुक्रवार को कार्मिक विभाग ने 50 फीसदी भर्ती बैच वाइज करने के फैसले की अधिसूचना जारी करते हुए सरकार के पुराने फैसले को बदल दिया है।
विज्ञापन
अधिसूचना के मुताबिक अन्य विभाग में क्लास वन पदों पर भर्ती पूर्व की तरह बैच वाइज ही होगी। राज्य सरकार ने बैच वाइज की जगह कमीशन से भर्ती को बीते साल मंजूरी दी थी। सरकार के इस फैसले का हिमाचल डेंटल सर्जन एसोसिएशन, आयुर्वेद डाक्टरों ने विरोध किया था।
विज्ञापन
फरवरी महीने में स्वास्थ्य मंत्री कौल सिंह ठाकुर ने इस मामले को दोबारा से कैबिनेट में ले जाने का आश्वासन दिया था। लेकिन बीते माह के दौरान इस पर चर्चा नहीं हुई। आयुर्वेद, डेंटल, वेटेरेनरी, होम्योपैथी डाक्टरों में इसको लेकर काफी रोष था।
आयुर्वेद मंत्री कर्ण सिंह ने इस मामले को लेकर मुख्यमंत्री के समक्ष विरोध भी जताया था। कैबिनेट की जिस बैठक में कर्ण सिंह मौजूद नहीं थे, उसमें ही आयुर्वेद डाक्टरों की बैच वाइज भर्ती पर रोक लगाई गई थी।