फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   hp govt reappointment raghuvir chaudhary as cgm of hrtc

एचआरटीसी के इस अफसर पर मेहरबान है सरकार, तीसरी बार दिया रि-इंप्लायमेंट

Sat, 09 Sep 2017 10:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Sat, 09 Sep 2017 10:40 AM IST
विज्ञापन
hp govt reappointment raghuvir chaudhary as cgm of hrtc

प्रदेश सरकार एचआरटीसी के सीजेएम पर खास मेहरबान दिख रही है। उन्हें निगम प्रबंधन ने फिर रि-इंप्लायमेंट का तोहफा दिया है। बीते बुधवार को यह मामला बीओडी की बैठक में लाया गया था। रि-इंप्लायमेंट देकर उन्हें खुश करने का यह पहला मामला नहीं है। 

विज्ञापन


इससे पहले भी सीजेएम को 6 महीने की एक्सटेंशन, इसके बाद 3 महीने की रि-इंप्लायमेंट और तीसरी बार अक्तूबर से लेकर दिसंबर तक तीन महीने की रि-इंप्लायमेंट दी गई है। सीजेएम के अलावा बीओडी की बैठक में दो और अफसरों को रि-इंप्लायमेंट दी गई है। 
विज्ञापन


इनमें ड्राइवर इंस्ट्रक्टर और एचआरटीसी अधीक्षक शामिल हैं। इधर अफसरों को रि-इंप्लायमेंट दिए जाने से एचआरटीसी संयुक्त समन्वय समिति ने एतराज जताया है। समिति के सचिव राजेंद्र ठाकुर ने कहा कि अफसरों को बार-बार रि-इंप्लायमेंट देने से अन्य कर्मचारियों की पदोन्नति रुक रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अगर अफसरों को इसी तरह रि-इंप्लायमेंट मिलती रही तो नीचे से ऊपर आने वाले कर्मचारी कैसे काम सीखेंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि निगम प्रबंधन के मन में जो आ रहा है, मंत्री को विश्वास में लेकर उन मामलों को बीओडी से मंजूर कराया जा रहा है।

अगर रि-इंप्लायमेंट देनी है तो इसका लाभ सब कर्मचारियों को मिलना चाहिए। ऐसा नहीं कि चहेतों को भी इसका लाभ दिया जा सके। उन्होंने कहा कि निगम प्रबंधन की ओर से लिए गए इस फैसले का समिति विरोध करती है।


जल्द समिति के पदाधिकारियों की इस मामले में बैठक बुलाई जा रही है। उधर, एचआरटीसी के एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर विवेक चंदेल ने कहा कि सीजेएम को रि-इंप्लायमेंट दी है या सेवा विस्तार, यह फाइल देखकर ही पता लगेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed