{"_id":"67207593cd4a7d3f8900f17b","slug":"hp-govt-raised-objection-and-returned-the-file-for-extension-of-service-of-dgp-atul-verma-2024-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla: सरकार ने आपत्ति लगाकर लौटाई डीजीपी अतुल वर्मा की सेवा विस्तार की फाइल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla: सरकार ने आपत्ति लगाकर लौटाई डीजीपी अतुल वर्मा की सेवा विस्तार की फाइल
Tue, 29 Oct 2024 11:12 AM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 29 Oct 2024 11:12 AM IST
सार
प्रदेश सरकार ने पुलिस महानिदेशक अतुल वर्मा को दो साल के सेवा विस्तार से संबंधित फाइल आपत्ति लगाकर लौटा दी है।
विज्ञापन
पुलिस महानिदेशक अतुल वर्मा।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश सरकार ने पुलिस महानिदेशक अतुल वर्मा को दो साल के सेवा विस्तार से संबंधित फाइल आपत्ति लगाकर लौटा दी है। पुलिस महानिदेशक ने कोर्ट की जजमेंट का हवाला देते हुए दो साल का न्यूनतम कार्यकाल मिलने का जिक्र किया है। सरकार को भेजे गए प्रस्ताव में अगले साल सेवानिवृत्त होने की बात कही है। अतुल वर्मा 31 मई 2025 को रिटायर हो जाएंगे।
विज्ञापन
अतुल वर्मा केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर रहते कई महत्वपूर्ण पदों पर रहे हैं। सुक्खू सरकार ने भी काबिलियत के आधार उन्हें डीजीपी पद पर पदोन्नत किया गया है। वर्ष 1990 बैच के आईपीएस अधिकारी श्याम भगत नेगी भी डीजीपी पद की दौड़ में शामिल थे। केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर चल रहे श्याम भगत नेगी ईमानदार और निष्ठावान अधिकारियों में शामिल हैं। हिमाचली होने के नाते उन्हें इस पद का सबसे प्रबल दावेदार माना जा रहा है।
विज्ञापन