पवन हंस के साथ करार खत्म करने की तैयारी में सरकार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश सरकार पवन हंस के साथ हेलीकॉप्टर का करार खत्म करने की तैयारी में है। दो बार रिमाइंडर कराने के बाद भी हेलीकॉप्टर ठीक नहीं हुआ है। सचिवालय सामान्य प्रशासन को आनन-फानन में मुख्यमंत्री के लिए दूसरी कंपनी से हेलीकॉप्टर लेना पड़ा है।
अब प्रदेश सरकार की ओर से कंपनी को दूसरा नोटिस जारी किया जा रहा है। सरकार की ओर से पवन हंस से लीज पर लिया गया यह हेलीकॉप्टर बीते दो महीने से खराब है। ये अनाडेल मैदान में खड़ा है।
लोकसभा चुनाव आचार संहिता खत्म होने के बाद सचिवालय सामान्य प्रशासन ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के लिए अलग से हेलीकॉप्टर लेना पड़ा। बताया जा रहा है कि इस हेलीकॉप्टर का रूटर खराब है। इस पुर्जे को विदेश से मंगवाया गया है।
जनजातीय क्षेत्र में भेजा था हेलीकाप्टर
लोकसभा चुनाव को लेकर आचार संहिता के चलते इस हेलीकॉप्टर को जनजातीय क्षेत्र में भेजा गया था। इस हेलीकॉप्टर के माध्यम से मरीजों को अस्पताल तक ले जाना था। एक सप्ताह के यह हेलीकॉप्टर सेवाएं देता रहा, लेकिन इसके बाद यह हांफ गया।
तीन सीटर हेलीकॉप्टर है सीएम के पास
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के पास तीन सीटर हेलीकॉप्टर है। मुख्यमंत्री के साथ इसमें सेक्रेटरी ही बैठ सकते हैं। बाकी को गाड़ियों में आना जाना पड़ता है।