फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   hp govt orders to check septic tanks leakage in himachal.

सेप्टिक टैंकों की होगी जांच, कार्रवाई की तैयारी

Sat, 30 Jan 2016 10:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Sat, 30 Jan 2016 10:29 AM IST
विज्ञापन
hp govt orders to check septic tanks leakage in himachal.

हिमाचल में भवन मालिकों के सेप्टिक टैंकों की जांच होगी। शिमला के अलावा सरकार ने जिलों में भी टैंकों की जांच करने के आदेश दिए हैं। शिमला और सोलन में पीलिया फैलने के कारण सरकार ने यह कदम उठाया है।

विज्ञापन


नगर निगम शिमला और आईपीएच विभाग के बाद अब टाउन एंड कंट्री प्लानिंग विभाग ने पीलिया पर काबू पाने के लिए टीमें गठित की हैं। टीम के सदस्य मौके पर जाकर लोगों के सेप्टिक टैंक की जांच करेंगे। सरकार ने पहले ही नगर निगम और टीसीपी को निर्देश दिए हैं कि जिन भवन मालिकों के सेप्टिक टैंक लीक हो रहे हैं, उनके बिजली और पानी के कनेक्शन काट दिए जाएं।
विज्ञापन


इसके चलते टीसीपी ने जूनियर इंजीनियर की अध्यक्षता में कमेटी गठित की है। यह मौके पर जाकर लोगों को हिदायतें दे रही है। शहरी विकास मंत्री सुधीर शर्मा ने बताया कि लोगों के सेप्टिक टैंक की जांच के लिए टीसीपी को कमेटी गठित करने को कहा है। जिन भवन मालिकों के सेप्टिक टैंक लीकेज हो रहे हैं उनके खिलाफ कार्रवाई करने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहरी विकास मंत्री सुधीर शर्मा ने बताया कि लोगों के सेप्टिक टैंक की जांच के लिए टीसीपी को कमेटी गठित करने को कहा है। जिन भवन मालिकों के सेप्टिक टैंक लीकेज हो रहे हैं उनके खिलाफ कार्रवाई करने को कहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed