{"_id":"5ba1152b867a557ed1018f57","slug":"hp-govt-ordered-action-on-the-tgt-who-exam-result-is-bad","type":"story","status":"publish","title_hn":"खराब परीक्षा परिणाम देने वाले टीजीटी पर कार्रवाई के आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खराब परीक्षा परिणाम देने वाले टीजीटी पर कार्रवाई के आदेश
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Updated Wed, 19 Sep 2018 06:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दसवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं में 25 फीसदी से कम परीक्षा परिणाम देने वाले टीजीटी के खिलाफ अभी तक कार्रवाई नहीं होने पर शिक्षा सचिव ने कड़ा संज्ञान लिया है। शिक्षा सचिव डॉ. अरुण कुमार शर्मा ने प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय को जल्द शिक्षकों को सूचीबद्ध कर इंक्रीमेंट रोकने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
बोर्ड परीक्षाओं में 25 फीसदी से कम परिणाम देने वाले शिक्षकों के खिलाफ उच्च शिक्षा निदेशालय ने बीते दो माह से कार्रवाई करने की प्रक्रिया चलाई हुई है। जमा दो कक्षा को पढ़ाने वाले 38 शिक्षकों की निदेशालय इंक्रीमेंट रोक चुका है।
विज्ञापन
इन दिनों 50 फीसदी से कम परिणाम देने वाले शिक्षकों की सूची बनाई जा रही है, लेकिन प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय ने अभी तक इस संदर्भ में कोई भी कदम नहीं उठाया है।
विज्ञापन
निदेशालय के अधिकारी सरकार की नीति होने के बावजूद इस बाबत उच्च अधिकारियों के आदेशों के इंतजार में है। उधर, शिक्षा सचिव डॉ. अरुण कुमार शर्मा ने बताया कि प्रदेश सरकार ने 25 फीसदी से कम परिणाम देने वाले शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई करने का फैसला लिया है।
ऐसे में विभागीय अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय ने इस बाबत अभी तक कार्रवाई क्यों नहीं की है। इसको लेकर जवाबतलबी की जाएगी।