फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   HP Govt not happy with response on poor result in schools.

खराब रिजल्ट वाले शिक्षकों के जवाब से खुश नहीं है सरकार

Sat, 11 Jun 2016 10:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Sat, 11 Jun 2016 10:20 AM IST
विज्ञापन
HP Govt not happy with response on poor result in schools.
खराब रिजल्ट वाले शिक्षकों के जवाब से सरकार संतुष्ट नहीं है।

खराब रिजल्ट वाले शिक्षकों के जवाब से सरकार संतुष्ट नहीं है। वीरवार को सचिवालय में अतिरिक्त मुख्य सचिव शिक्षा पीसी धीमान की अध्यक्षता में हुई बैठक में खराब रिजल्ट के कारणों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

विज्ञापन


शुक्रवार को फैसला लिया गया कि उच्च शिक्षा निदेशालय से शिक्षकों की ओर से दिए जवाबों का मूल्यांकन करवाया जाएगा। शिक्षा निदेशालय को मूल्यांकन करने के आदेश जारी कर दिए हैं। अब बेहतर रिजल्ट देने वाले स्कूलों से खराब रिजल्ट देने वाले स्कूलों के कारणों की तुलना की जाएगी।
विज्ञापन


दो सप्ताह में इस प्रक्रिया को पूरा करने के आदेश दिए गए हैं। अतिरिक्त मुख्य सचिव शिक्षा पीसी धीमान ने बताया कि शिक्षकों के जवाब संतोषजनक नहीं है। इनका मूल्यांकन करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


दसवीं और जमा दो कक्षा का रिजल्ट खराब रहने पर सरकार ने शिक्षकों, प्रिंसिपलों को नोटिस जारी किए थे। शून्य रिजल्ट वाले स्कूलों और 25 प्रतिशत से कम परिणाम देने वाले शिक्षकों से जवाबतलबी हुई थी।

वीरवार को शिक्षकों के जवाबों पर सचिवालय में मंथन किया गया। शिक्षकों ने खराब रिजल्ट रहने के लिए रिक्त पदों, एसएमसी, पीटीए से नियुक्ति, स्कूल भवन खस्ताहाल होने, बीच सत्र में तबादले होने को मुख्य कारण बताया है।


ऐसे में अब शिक्षा विभाग ने फैसला लिया है कि जिन स्कूलों का रिजल्ट बेहतर रहा है, क्या वहां भी इस तरह की समस्याएं पेश आई या नहीं? इस रिपोर्ट के आधार पर अब आगामी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed