सरकार के नौ मंत्रियों ने धूमल पर बोला हमला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस सरकार के तीन साल पूरे होने पर एक साथ नौ मंत्रियों ने नेता प्रतिपक्ष प्रेम कुमार धूमल पर हमला बोला है। लोनिवि मंत्री विद्या स्टोक्स, स्वास्थ्य मंत्री कौल सिंह ठाकुर, खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री जीएस बाली, कृषि मंत्री सुजान सिंह पठानिया, उद्योग मंत्री मुकेश अग्निहोत्री, शहरी विकास मंत्री सुधीर शर्मा, आबकारी एवं कराधान मंत्री प्रकाश चौधरी और सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डा. कर्नल धनीराम शांडिल ने प्रदेश सरकार के तीन साल के कार्यकाल पर की गई टिप्पणी को आधारहीन, राजनीति से प्रेरित, मनघड़ंत और सत्य से परे करार दिया है।
शनिवार को मंत्रियों ने कहा कि धूमल को ऐसी द्वेषपूर्ण और आधारहीन बयानबाजी करने से पूर्व तथ्यों की जांच कर लेनी चाहिए। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के गतिशील नेतृत्व में प्रदेश में विकास हुआ है। पंचायती राज चुनाव के दृष्टिगत आदर्श आचार संहिता लागू होने के कारण राज्य सरकार के तीन वर्ष पूरे होने वाला समारोह नहीं हुआ। आचार संहिता समाप्त होती है, वैसे ही प्रदेश सरकार की उपलब्धियों पर समारोह होगा।
इन्होंने कहा कि सरकार का तीन वर्ष का कार्यकाल उपलब्धियों से भरा है और कांग्रेस पार्टी की ओर से चुनाव घोषणा पत्र में किए गए 70 प्रतिशत से अधिक वादे पूरे कर लिए गए हैं। नाहन, चंबा और हमीरपुर में तीन नए मेडिकल कॉलेज खोले जा रहे हैं। सिंगल विंडो सिस्टम क्लीयरेंस एंड मॉनिटरिंग अथारिटी की ओर से पिछले तीन सालों में 11,000 करोड़ रुपये की 197 परियोजनाएं स्वीकृत की गई हैं, जिसके परिणामस्वरूप आने वाले समय में 21,000 को रोजगार मिलेगा।
भाजपा ने इन तीन वर्षों में नकारात्मक विपक्ष की भूमिका निभाई और इस अवधि में वह किसी भी प्रकार के रचनात्मक सुझाव के साथ सामने नहीं आई। भाजपा नेता अब सरकार की उत्कृष्ट उपलब्धियों को पचा नहीं पा रहे हैं।