फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   hp govt minister protest againest center govt, police registered case.

मौन प्रदर्शन में कांग्रेस मंत्रियों ने बनाया धारा-144 का तमाशा

Sun, 20 Dec 2015 10:43 AM IST
Updated Sun, 20 Dec 2015 10:43 AM IST
विज्ञापन
hp govt minister protest againest center govt, police registered case.

नेशनल हेराल्ड मामले में केंद्र सरकार का विरोध कर रही हिमाचल कांग्रेस ने संवैधानिक मर्यादाओं को ताक पर रख दिया। रिज पर किसी भी तरह के धरना-प्रदर्शन की इजाजत नहीं है। यहां धारा 144 लगी है। इसके बावजूद सरकार के चार बड़े मंत्रियों ने मुंह पर काली पट्टी बांधकर मौन प्रदर्शन किया। इस बीच पुलिस माइक से उन्हें बार-बार चेतावनी देती रही, लेकिन कांग्रेसियों ने इसकी अनसुनी की।

विज्ञापन


पुलिस ने कांग्रेस के खिलाफ धारा 118 का मामला बना दिया है। प्रदर्शन में सिंचाई एवं जनस्वास्थ्य मंत्री विद्या स्टोक्स, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री कौल सिंह, शहरी विकास मंत्री सुधीर शर्मा और सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कर्नल धनीराम शांडिल शामिल हुए। यह प्रदर्शन कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में हुआ।

विज्ञापन

कानून तोड़ने में सरकार ही आगे

hp govt minister protest againest center govt, police registered case.

यहां कांग्रेस के प्रदेश सह प्रभारी राजा रामपाल सिंह सहित कई अन्य गणमान्य कांग्रेस नेता भी मौजूद रहे। यहां देखकर लगा कि अपनी ही सरकार में कांग्रेस कायदे-कानून तोड़ने में आगे है। रिज मैदान पर धारा 144 लागू है। इस बात की जानकारी कांग्रेस को भी थी, लेकिन जानबूझकर इस धारा का उल्लंघन कर प्रदर्शन किया गया। इसी दौरान पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को वहां से नहीं हटाया।

हालांकि, हिमाचल पुलिस की एक गाड़ी में बैठे पुलिसकर्मी माइक से दूर से ही बीच-बीच में प्रदर्शनकारियों को प्रदर्शन नहीं करने की चेतावनी देते रहे। विरोध-प्रदर्शन के पूरा हो जाने के बाद प्रदर्शनकारियों के खिलाफ अधिकारियों ने मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दे दिए।

इस पर पुलिस ने कांग्रेस के प्रदर्शनकारियों के खिलाफ धारा 144 के तहत थाना सदर में मुकदमा दर्ज किया। हालांकि, मुकदमे में फिलहाल किसी भी कांग्रेस नेता को शुरुआती जांच में नामजद नहीं किया गया है। एसपी शिमला डीडब्ल्यू नेगी ने कहा कि मामला दर्ज कर छानबीन के निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

'कांग्रेस का मौन जुलूस महज तमाशा'

hp govt minister protest againest center govt, police registered case.

मौन प्रदर्शन के दौरान मुंह में काली पट्टियां बांधने के बावजूद कुछ मंत्री फोन पर भी रहे। वे कुछ समय के लिए पट्टियां हटाकर या फिर पट्टियां लगाते हुए बातचीत करते रहे। मौन प्रदर्शन में प्रदर्शनकारी महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने दोपहर के समय लगभग एक घंटे तक बैठे रहे।

भाजपा ने प्रदेश कांग्रेस के मौन जुलूस को तमाशा बताया है। पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता गणेश दत्त ने कहा कि नेशनल हेराल्ड भ्रष्टाचार मामले में कांग्रेस का प्रदर्शन कोर्ट की अवमानना तथा न्यायिक व्यवस्था को नीचा दिखाने का प्रयास है। पार्टी ने कांग्रेस से कहा कि वह न्यायपालिका की ओर से जारी नोटिस की लड़ाई कोर्ट में लड़ें। कहा कि लोकसभा का चुनाव बुरी तरह हारने के बाद डूबती कांग्रेस तिनके का सहारा ढूंढ रही है।

कांग्रेस को समझ नहीं आ रहा है कि उसे क्या करना चाहिए। यह हैरानी का विषय है कि नेशनल हेराल्ड के 1500 करोड़ के भ्रष्टाचार के मामले में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और उपाध्यक्ष राहुल गांधी के खिलाफ पटियाला हाउस कोर्ट ने नोटिस जारी किया है। कांग्रेस उस लड़ाई को कोर्ट में लड़ने की बजाय प्रधानमंत्री का पुतला फूंक रही है। मौन जुलूस निकालकर जनता का ध्यान मामले से हटाने का प्रयास कर रही है।

गणेश दत्त ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस के मौन जुलूस में मुठ्ठी भर लोग भी नहीं थे। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस आए दिन नियमों का उल्लंघन कर रही है। शनिवार को शिमला में धारा 144 का उल्लंघन किया गया। कांग्रेस ने मौन जुलूस से धारा 144 का उल्लंघन कर रिज मैदान तक जुलूस निकाला।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed