फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   HP Govt issue new guidlines for govt schools.

सरकारी स्कूलों के छात्र जरूर पढ़ लें ये खबर

Mon, 25 Aug 2014 03:33 PM IST
Updated Mon, 25 Aug 2014 03:33 PM IST
विज्ञापन
HP Govt issue new guidlines for govt schools.

प्रदेश के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले छात्रों के लिए नई सूचना है। स्कूलों में शिक्षा का स्तर बढ़ाने को अब रोज हर क्लास के बाद छात्रों का टेस्ट लिया जाएगा। सर्व शिक्षा अभियान ने असेसमेंट वर्कशीट (बुक) तैयार की है। पहली से 8वीं कक्षा तक के सभी छात्रों के लिए विषयवार बनाई गई असेसमेंट वर्कशीट 15 दिन में सभी स्कूलों में पहुंच जाएंगी।

विज्ञापन


हर चैप्टर के लिए कम से कम तीन और ज्यादा से ज्यादा पांच शीटें बनाई गई हैं। इनमें एक शीट चैप्टर पढ़ाने के तुरंत बाद भरने को दिया जाएगा। एक चैप्टर पढ़ाने के बाद बच्चे को कितना समझ आना चाहिए, वह पहली शीट से पता चलेगा। अन्य शीटों को पहले, दूसरे और तीसरे टर्म के दौरान होने वाली पढ़ाई के अंतर्गत तैयार किया गया है।
विज्ञापन


वर्क शीट में पूछे गए प्रश्न सिंपल टू कांपलेक्स हैं। इन्हें क्लास में शिक्षकों के समक्ष भरा जाएगा। इसे घर ले जाने का इजाजत नहीं होगी। अगले सत्र से इन शीटों को शैक्षणिक सत्र से शुरू होने से पहले स्कूलों में उपलब्ध करवाया जाएगा। हालांकि, इस बार इन्हें उपलब्ध करवाने में कई महीनों की देरी हुई है। शिक्षकों का मानना है कि असेसमेंट वर्क शीट से स्वत: ही ग्रेड बढ़ेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

200 स्कूलों में आए अच्छे रिजल्ट

HP Govt issue new guidlines for govt schools.

बीते वर्ष सर्वशिक्षा अभियान ने सतत समग्र मूल्यांकन के तहत दिल्ली की लर्निंग लिंक फाउंडेशन, जयपुर की बौद्ध शिक्षा समिति, प्रदेश के चुनिंदा शिक्षकों और अभियान के समन्वयकों ने मिलकर असेसमेंट वर्कशीट तैयार की। इसके बाद इस शीट को प्रदेश के 200 स्कूलों में बांटा गया।

एक साल तक इसके तहत पढ़ाई करवाने के बाद सामने आए अच्छे रिजल्ट को देखते हुए इन शीट के तहत पढ़ाई करने का फैसला लिया गया। शिक्षकों ने भी इसे सराहा और इसे अन्य स्कूलों में लागू करने के  सुझाव भी दिए। एसएसए के स्टेट प्रोजेक्ट डायरेक्टर घनश्याम चंद ने बताया कि प्रदेश में शिक्षा का स्तर बढ़ाने को सरकार और विभाग गंभीर हैं।

सर्वशिक्षा अभियान के तहत पहली से 8वीं तक के सभी स्कूली छात्रों के लिए एक स्पेशल असेसमेंट वर्क बुक (शीट) तैयार की है। शिक्षा बोर्ड की ओर से प्रकाशित यह बुक 10 से 15 दिन में सभी स्कूलों में पहुंच जाएगी। इससे छात्रों का लर्निंग लेवल बढ़ने के साथ रीडिंग और राइटिंग स्किल भी डेवलप होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed