{"_id":"574ef2f84f1c1b1f5c108ce0","slug":"hp-govt-issue-2-43-crore-rupees-budget-for-hrtc","type":"story","status":"publish","title_hn":"एचआरटीसी पेंशनरों और कर्मचारियों को जारी हुआ पैसा, जून में मिलेगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एचआरटीसी पेंशनरों और कर्मचारियों को जारी हुआ पैसा, जून में मिलेगा
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Thu, 02 Jun 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
छह हजार कर्मचारियों के लंबित मेडिकल बिलों के आधे भुगतान के लिए 1.30 करोड़ रुपये जारी किए हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल सरकार ने एचआरटीसी से रिटायर तीन हजार कर्मचारियों की लीव इन कैशमेंट के बकाया 2.43 करोड़ रुपये जारी कर दिए हैं। छह हजार कर्मचारियों के लंबित मेडिकल बिलों के आधे भुगतान के लिए 1.30 करोड़ रुपये जारी किए हैं।
विज्ञापन
यह पैसा पेंशनरों और कर्मचारियों को इसी महीने मिल जाएगा। बुधवार को सचिवालय में परिवहन मंत्री जीएस बाली की अध्यक्षता में हुई परिवहन अधिकारियों की बैठक इस बारे निर्णय लिया गया। परिवहन मंत्री ने बताया कि अप्रैल महीने की पेंशन भी रिलीज कर दी गई है।
विज्ञापन
पेंशन का पैसा भी दस जून तक पेंशनरों के खाते में आ जाएगा। उन्होंने कहा कि जल्द ही धर्मशाला से श्रीनगर के लिए वोल्वो बस शुरू की जाएगी। राज्यपाल इस बस को हरी झंडी दिखाएंगे। राज्यपाल से इसके लिए समय मांगा जा रहा है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि एचआरटीसी कर्मचारियों को जनवरी 2013 से अभी तक 510 करोड़ रुपये के वित्तीय लाभ दिए हैं। विभिन्न श्रेणियों के 1651 पदों पर नौकरियां दी गई हैं। निगम के 1250 कर्मचारियों को पदोन्नत किया गया जबकि 1846 कर्मचारियों की सेवाएं नियमित की गई हैं। बाली ने कहा कि परिवहन निगम में 200 से अधिक पीस मील वर्करों को भी अनुबंध पर लाया गया है।