फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   hp govt is planning to decrease minimum bus fare

किराया बढ़ाने से भारी विरोध के बीच उलझन में सरकार, ये फैसला लेने की तैयारी

Fri, 28 Sep 2018 01:10 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Updated Fri, 28 Sep 2018 01:10 PM IST
विज्ञापन
hp govt is planning to decrease minimum bus fare

निजी बस ऑपरेटरों के दबाव में आकर हिमाचल में किराया बढ़ाकर चौतरफा विरोध से घिरी प्रदेश सरकार अब उलझन में पड़ गई है। 24 सितंबर को कैबिनेट बैठक हुई थी लेकिन अभी तक सचिवालय से फाइल परिवहन निगम को नहीं भेजी गई है।

विज्ञापन


इससे अनुमान लगाया जा रहा है कि सरकार इस पर फिर से विचार कर रही है। परिवहन मंत्री गोविंद ठाकुर ने भी न्यूनतम किराया कम करने के संकेत दिए हैं। यह न्यूनतम किराया 6 रुपये से कम कर 5 रुपये हो सकता है। हालांकि लंबी दूरी में बस किराये के फैसले को वापस नहीं लिया जाएगा।
विज्ञापन


प्रदेश सरकार ने न्यूनतम किराये को दोगुना किया है। पिछली कांग्रेस सरकार में किराया 3 रुपये निर्धारित था। यही नहीं अन्य किराये में 20 से 24 फीसदी की बढ़ोतरी की है। कांग्रेस ने विरोध में प्रदर्शन शुरू कर दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


माकपा ने भी 1 अक्तूबर से सड़क पर उतरने का फैसला लिया है। परिवहन मंत्री गोविंद ठाकुर ने कहा कि  न्यूनतम किराया 6 रुपये किया है, इस मामले पर फिर से विचार हो रहा है। कांग्रेस बेवजह मामले को तूल दे रही है।

बिना अध्ययन किए सरकार ने बढ़ा दिया किराया : बाली

hp govt is planning to decrease minimum bus fare

पूर्व परिवहन मंत्री जीएस बाली ने कहा कि सरकार ने बिना अध्ययन कर बसों का किराया बढ़ा दिया। फैसले लेने से पहले सरकार को यह सोचना चाहिए था कि इससे जनता पर क्या असर पड़ेगा। सरकार को जनता पर वित्तीय बोझ डालने के बजाय पेट्रोल-डीजल पर वैट कम करना चाहिए था।

उन्होंने कहा कि निजी आपरेटरों की हड़ताल मात्र एक औपचारिकता थी। सरकार ने पहले ही किराया बढ़ाने का मन बना लिया था। उन्होंने दावा किया है कि किराया बढ़ाने से परिवहन निगम और घाटे में जाएगा। चूंकि निजी ऑपरेटर किराये में सब्सिडी देंगे, परिवहन निगम ऐसा नहीं कर सकता है।

इससे साफ है कि परिवहन निगम की बसों में लोग कम सफर करेंगे। उन्होंने कहा कि परिवहन मंत्री कैबिनेट बैठक में भी नहीं थे। ऐेसे में सरकार ने उनके बिना ही कैबिनेट में इसे स्वीकृति दे दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed